सारंगपुर में यात्रा कशिश होटल से शुरू होकर मधुरम ढाबा, गोपालपुरा, आगर नाका, इंदौर नाका, अखिलेश राठी आरआर प्रतिष्ठान, एलोरा और मुख्य बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। रास्ते में स्थानीय नेताओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। फुल माली महापंचायत ने भी सम्मान किया। यात्रा राठी मांगलिक परिसर पहुंची, जहां दूसरे चरण के समापन पर कबीर सभा आयोजित की गई।