वारदात के दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घर में रखा गेहूं और घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। सोने की बालियां, चांदी के कड़े, करदौना और अन्य सामान के साथ भैंस, भेड़-बकरियां और घोड़ी भी ले गए। यहां तक की आरोपियों ने घर मे लगे बल्ब तक निकाल लिए। घटना के बाद परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ घर में हुई तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा है। पुलिस ने कुछ पशु बरामद कर लिए हैं, जिनमें भैंस, बकरियां और घोड़ी शामिल है। साथ ही, अन्य सामान भी पुलिस लाने में जुटी हुई है।