3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई व्यवस्था बेपटरी : 700 टन कचरा लैंडफिल पहुंचा,150 टन सड़कों पर, मोहल्लों में दोपहर 1 बजे पहुंच रही गाड़ियां

त्योहार पर घरों की साफ-सफाई के चलते शहर में कचरे की मात्रा बढ़ गई है। सामान्य दिनों में लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाला 500 टन कचरा अब बढ़कर 700 टन तक पहुंच गया है। अतिरिक्त 150 से 200 टन कचरा ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rizwan Khan

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:01 PM IST

gwalior

ग्वालियर। त्योहार पर घरों की साफ-सफाई के चलते शहर में कचरे की मात्रा बढ़ गई है। सामान्य दिनों में लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाला 500 टन कचरा अब बढ़कर 700 टन तक पहुंच गया है। अतिरिक्त 150 से 200 टन कचरा सड़कों और गली-मोहल्लों में जमा हो रहा है। कचरे का दबाव बढ़ने और सफाई कर्मचारियों की कमी से निगम की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा वाहन दोपहर 12 से 1 बजे तक पहुंच रहे हैं, जबकि कई वार्डों में नियमित झाड़ू भी नहीं लग पा रही है।

रमौया-एमपी एग्रो बंद, एफसीटीएस पर वाहनों की कतार

कचरे की मात्रा बढ़ने से वाहनों को तीन-तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एफसीटीएस सेंटरों पर भी गाड़ियां खाली करने के लिए कतार में खड़ी रहती हैं। वहीं, रमौया और एमपी एग्रो के सेंटर बंद होने से दूसरे सेंटरों पर दबाव बढ़ गया है। इससे वाहन खाली होने में अधिक समय लग रहा है और कचरा कलेक्शन का समय बिगड़ रहा है।

सफाई की बीटें खाली, शिकायतों का निराकरण नहीं

नगर निगम के 66 वार्डों में से अधिकतर में सफाई कर्मचारियों की बीटें खाली पड़ी हैं। स्टाफ की कमी से कई कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर सफाई हो रही है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। परेशान लोग सीएचओ, एचओ, जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ और पार्षदों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

सिस्टम का रियलिटी चेक … यहां लगे हैं कचरे के ढेर

वार्ड 60 में बालाजी वाटिका के पास, वार्ड 45 में नटराजन मंदिर, वार्ड 38 में बिजली घर रोड, वार्ड 41 में रतन कॉलोनी टापू मोहल्ला, वार्ड 35 में रामकुई पुल, वार्ड 24 में थाटीपुर चौराहा, चंबल कॉलोनी, सेवानगर, विनय नगर, आनंद नगर और मुरार नदी पार टाल पर कचरे के ढेर लगे हैं।

यहां समय पर नहीं पहुंच रहे वाहन

बहोड़ापुर, लक्ष्मण तलैया, सिरोल, हजीरा, सात भाई की गोठ, शारदा विहार, उपनगर इंडस्ट्रियल एरिया, विवेक नगर, पंचमुखी नगर, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, डीडी नगर और दर्पण कॉलोनी सहित कई इलाकों में कचरा वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे हैं।

इन इलाकों में नियमित नहीं लग रही झाड़ू

सूबे की गोठ, चंदन नगर, डीडी नगर के जी और एफ ब्लॉक, पारस विहार, विवेक नगर, बिजली घर रोड, श्याम विहार कॉलोनी और विवेक विहार कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं हो रही है।

पार्षदों की जुबानी

  • जेसीसी और डंपर समय पर नहीं आने से कचरा नहीं उठ पाता। वाहन भी देरी से पहुंचते हैं। पुरानी जेसीबी के कारण काम पूरा नहीं हो पाता है।देवेंद्र राठौर, पार्षद वार्ड 15
  • मेरे वार्ड में सफाई की कई बीटें खाली हैं। कई बार बता चुके हैं, फिर भी जैसे-तैसे काम चल रहा है। कुछ स्थानों पर एक दिन छोड़कर सफाई कराई जा रही है।भगवान सिंह कुशवाह, पार्षद वार्ड 38
  • वाहन समय पर आते हैं, लेकिन कई बार एफसीटीएस पर गाड़ी खाली करने में देरी होने से लेट हो जाते हैं। गली में झाड़ू लग रही है।अपर्णा पाटिल, पार्षद वार्ड 58
  • वार्ड में कचरा वाहन सामान्यतः समय पर पहुंचते हैं, हालांकि कभी-कभी देरी भी होती है। गली-मोहल्लों की सफाई पर मैं खुद नजर रख रही हूं।गायत्री सुधीर मंडेलिया, पार्षद वार्ड 28
  • त्योहार के कारण कचरे की मात्रा बढ़ गई है। मेरे वार्ड में वाहन समय पर पहुंच रहे हैं, कभी-कभार ही देरी होती है।नागेंद्र राणा, पार्षद वार्ड 24