ग्वालियर

VIDEO: दिग्विजय ने की मुगल शासकों की पैरवी, बोले- उनके शासन में नहीं होती थी “गौ-हत्या”

Bhind news hindi - Digvijay advocated the Mughal rulers, said - cow slaughter was not under his rule. भिण्ड। मुगल शासन में गौ हत्या नहीं होती थी

3 min read
Aug 31, 2019
Bhind news Digvijay said : no gau hatya in Mughal rule

भिण्ड। मुगल शासन में गौ हत्या नहीं होती थी। बल्कि इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। लेकिन जब अंग्रेज आए तो उन्होंने अपनी सेना के लिए गायों की हत्या करना शुरू करवाया। यह बात महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही।

पूर्व सीएम ने कहा यह जानकार दु:ख होता है कि भिण्ड की जो धरती सूरवीरों के लिए जानी जाती थी अब रेत खनन के लिए जानी जा रही है। इसलिए रेता माइनिंग छोडक़र डेटा माइनिंग करो और बच्चों को शिक्षित बनाओ। उन्होंने कहा कि वह समाज जो इतिहास को पढक़र भविश्य के बारे में नहीं सोचता वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। यह समय शिक्षा का है। महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी परिस्थितियों और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया बल्कि क्षत्रिय परंपरा को निभाते हुए अपने आदर्शों को सर्वोपरि रखा। महाराणा प्रताप को कई लोग धर्म के साथ जोड़ते हैं। महाराणा प्रताप के सिपह सालार हाकिम खान सूरी थे। वह भूल जाते हैं कि वे भीलों के बीच जंगल में रहकर सूखी रोटी खाकर उन्होंने समय निर्वाह किया। दिग्विजय सिंह ने कहा जो सभी धर्म और जाति बिरादरियों को लेकर चले वही क्षत्रिय धर्म है। भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि जीवन में राजनीति से हटकर परस्पर भी संबंध होते हैं जिन्हें वैमनष्यता छोडक़र निभाना चाहिए। हमारे राजनैतिक विचार कभी एक नहीं हो सकते लेकिन मंच पर एक हैं। उन्होंने विधायक संजीव सिंह कुशवसाह संजू से अपनापन जताते हुए कहा संजू हमारे बेटे के समान है।

विधानसभा में संजीव सिंह का भाषण सुना। इस युवा में प्रतिभा है। यदि जनता के बीच इसी प्रकार काम करता रहा तो इसका राजनैतिक भविष्य उज्जवल है। गायों की दुर्दशा और गौकशी पर उन्होंने कहा लोग धार्मिक आयोजनों पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। करें कोई आपत्ति नहीं लेकिन जितना खर्च आयोजनों खर्च होता है उसका यदि १० फीसदी गायों की सेवा में लगाया जाए तो गायों की दुर्दशा नहीं होगी। अपने कार्यकाल में गौसेवा आयोग का मैने गठन किया था। कांगे्रस के वर्किंग कमेठी ने १९३६ में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था।

उत्तर दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम में अलग- तरह के लोग हैं अलग-अलग परंपराएं हैं। उत्तर पूर्व एवं दक्षिण भारत में लोग गौ मास खाते हैं। हम चाहते हैं गौ हत्या पर प्रतिबंध होना चाहिए। लेकिन गौ माता की सेवा भी होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की ग्राम पंचायत में गौशालाए खुलवाने की येाजना को सराहा। उन्होंने आगे कहा कुरान में भी मोहम्मद साहब द्वारा कहा गया है कि गाय को नहीं मारा जाना चाहिए। अंत में वह बोले कि हमें अपने जीवन में समाज सेवा के रूप में काम करना होगा यदि महाराणा प्रताप के जीवन का अनुशरण करना है।

प्रतिमा देख गदगद हो गया मन- डॉ. सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामान्य प्रशासन, सहकारिता व संसदीय कार्यमंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि इतनी लंबी और खूबसूरत प्रतिमा देखकर मन गदगद हो गया। महाराणा प्रताप ने अन्याय के खिलाफ लडऩा सिखाया। स्वामिभान के लिए परिवार, घर तथा राजपाठ न्यौछावर कर दिया। हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। महाराणा प्रताप की फौज में सभी जातियों के लोग होते थे। भिण्ड के लोग बहादुर और स्पवाभिमानी हैं।

प्रदेश में सर्वाधिक शहीद भिण्ड में: विधायक संजीव सिंह
भोपाल के सौर्य स्मारक पर भी भिण्ड के शहीदों के नाम हैं। भिण्ड में भी सौर्य स्मारक होना चाहिए। गायों की समस्या के लिए गौशालाएं नहीं बन पाईं हैं। गौशाला निर्माण के लिए कोई प्लानिंग नहीं होने के कारण गायों के चलते सडक़ों पर हादसे हो रहे हैं कभी स्वंय गायें भी हादसे में मर जातीं हैं। इसी क्रम में भाजपा के अटेर विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह एवं अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा की मौजूदगी भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय रही।

कई जगह हुआ भव्य स्वागत-
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं सामान्य प्रशासन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के काफिले का शहर के भारौली रोड पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री देवभान सिंह भदौरिया ने कई कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इधर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धर्मेंद सिंह भदौरिया "पिंकी" के नेृत्व में स्वागत किया गया।

Updated on:
31 Aug 2019 07:07 pm
Published on:
31 Aug 2019 06:58 pm
Also Read
View All