ग्वालियर

जब बॉलीवुड की चमक पहुंची अचलनाथ की शरण में…ग्वालियर में भूमि पेडनेकर का दिखा आध्यात्मिक अंदाज

बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, कैमरों की फ्लैश और शूटिंग की आपाधापी से अलग... ग्वालियर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जब अचलेश्वर मंदिर पहुंचीं तो उनका अंदाज पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया।
2 min read
बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, कैमरों की फ्लैश और शूटिंग की आपाधापी से अलग... ग्वालियर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जब अचलेश्वर मंदिर पहुंचीं तो उनका अंदाज पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। सफेद प्रिंटेड सूट में सादगी से पहुंचीं भूमि ने भगवान शिव के दर्शन किए, आरती में शामिल हुईं और हाथ में जपमाला लेकर मंत्र जाप भी किया।
ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दर्शन किए।
  • सफेद सूट, हाथ में जपमाला और होंठों पर शिव मंत्र… 'टॉयलेट' फेम एक्ट्रेस बोलीं- यहां की शांति को शब्दों में कहना मुश्किल

ग्वालियर. बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, कैमरों की फ्लैश और शूटिंग की आपाधापी से अलग… ग्वालियर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जब अचलेश्वर मंदिर पहुंचीं तो उनका अंदाज पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। सफेद प्रिंटेड सूट में सादगी से पहुंचीं भूमि ने भगवान शिव के दर्शन किए, आरती में शामिल हुईं और हाथ में जपमाला लेकर मंत्र जाप भी किया। भूमि का यह अंदाज उनके प्रशंसकों के लिए भी कुछ अलग था। पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदिर परिसर में काफी शांत और सहज दिखाई दीं। उन्होंने कुछ समय मंदिर में बिताया और वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। ग्वालियर प्रवास के दौरान भूमि पेडनेकर ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने ग्वालियर में कुछ समय बिताया और शहर के प्रमुख स्थानों को भी देखा।

स्वयंभू शिवलिंग की कथा ने खींचा ध्यान
अचलेश्वर मंदिर की मान्यता और यहां विराजित स्वयंभू शिवलिंग ने भूमि को खासा प्रभावित किया। मंदिर से जुड़ी पुरानी कथा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि स्वयंभू शिवलिंग को दूसरी जगह ले जाने के प्रयास किए गए, लेकिन हर कोशिश विफल रही। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव का यह स्वरूप इसी स्थान पर विराजमान रहना चाहता था। भूमि ने अपनी ग्वालियर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि मंदिर में खड़े होकर जिस शांति, शक्ति और ऊर्जा का अनुभव होता है, उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।

आरती में शामिल हुईं, फिर जपमाला लेकर किया मंत्र जाप
मंदिर पहुंचने के बाद भूमि ने भगवान शिव के दर्शन किए और आरती में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने जपमाला हाथ में लेकर मंत्र जाप किया। कुछ देर तक वह मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल में डूबी नजर आईं। फिल्मी दुनिया में जहां हर कदम कैमरों की नजर में रहता है, वहीं ग्वालियर में भूमि का यह रूप बिल्कुल अलग दिखाई दिया। न कोई फिल्मी तामझाम, न ग्लैमर का प्रदर्शन-बस मंदिर की शांति, शिव भक्ति और सादगी।

Updated on:
02 Sept 2026 11:22 am
Published on:
02 Sept 2026 11:21 am