1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैदही शिंदे का दोहरा धमाल, अंडर-14 और अंडर-16 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

बालिका अंडर-14 वर्ग में वैदही शिंदे ने मध्यप्रदेश की आध्या गुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में सहयाद्री चावड़ा ने मध्यप्रदेश की संस्कृति पाराशर को 9-1, सिया मोहन ने मध्यप्रदेश की आन्या राठी को 9-4 तथा मध्यप्रदेश की धृति शर्मा ने गुजरात की कली चक्रवर्ती को 9-5 से हराया।
2 min read
Google source verification
Vaidhi Shinde

ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज टेनिस में मध्यप्रदेश की वैदही का शानदार प्रदर्शन

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के सिटी सेंटर टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज के मुख्य दौर के दूसरे दिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिन की शुरुआत पिछले दिन के शेष मुकाबलों से हुई। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल और कुछ वर्गों में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मध्यप्रदेश की वैदही शिंदे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका अंडर-14 और अंडर-16 दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। बालिका अंडर-14 वर्ग में वैदही शिंदे ने मध्यप्रदेश की आध्या गुप्ता को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में सहयाद्री चावड़ा ने मध्यप्रदेश की संस्कृति पाराशर को 9-1, सिया मोहन ने मध्यप्रदेश की आन्या राठी को 9-4 तथा मध्यप्रदेश की धृति शर्मा ने गुजरात की कली चक्रवर्ती को 9-5 से हराया। इन जीत के साथ चारों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-16 में भी वैदही का विजय अभियान जारी

बालिका अंडर-16 वर्ग में भी वैदही शिंदे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने अगन्या भदौरिया को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिया मोहन ने मध्यप्रदेश की संस्कृति पाराशर को 9-2, मध्यप्रदेश की आन्या राठी ने धृति शर्मा को 9-1 और सहयाद्री चावड़ा ने मध्यप्रदेश की शाम्भवी सिंह को 9-3 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। मुख्य दौर के दूसरे दिन बालिका अंडर-16 के कुछ शेष मुकाबले भी खेले गए। इसमें सिया मोहन ने कली चक्रवर्ती को 8-2 तथा आन्या राठी ने विपाशियाना को 8-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-14 बालक में रोमांचक मुकाबले

बालक अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में कई मैचों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ओजस मिश्रा ने मध्यप्रदेश के सरस पांडेय को 9-6, वीरेश्वर ठाकुर ने वीर गायकवाड़ को 9-7, समन्यु जैन ने इवान जैन को 9-8, मानव पटेल ने ऐरी पवार को 9-2, रोहान तलरेजा ने मध्यप्रदेश के रेयांश धवानी को 9-7, विहान नवाब ने विमान पारिख को 9-7, मीरेश गिरधानी ने मयंक पाटिल को 9-0 और सार्थ सुनावने ने मध्यप्रदेश के शिवांश पांडेय को 9-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इन मुकाबलों में समन्यु जैन और इवान जैन के बीच मुकाबला विशेष रूप से रोमांचक रहा, जिसमें समन्यु ने 9-8 से जीत दर्ज की।

अंडर-16 बालक वर्ग में भी जोरदार मुकाबले

बालक अंडर-16 वर्ग में अर्जुन शर्मा ने मितांत झामनानी को 9-1 से हराया। गीतांक्ष मखानिया ने जाय गायकवाड़ को 9-8, मानव पटेल ने मध्यप्रदेश के स्पर्श दीमान को 9-2, सात्विक गुप्ता ने मध्यप्रदेश के अर्नव दीक्षित को 9-3, विहान नवाब ने पृथ्वी चौहान को 9-6, मीरेश गिरधानी ने ऐरी पवार को 9-0, आह्वान गणनात्रा ने विमान पारिख को 9-7 तथा यथार्थ सुराना ने सोहम पाटीदार को 9-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

युगल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का दमखम

बालक अंडर-14 युगल वर्ग में मध्यप्रदेश के सरस और शिवांश की जोड़ी ने सार्थ और आरुष की जोड़ी को 8-6 से हराया। नीव और रूहान की जोड़ी ने अर्नव और वंश को 8-3, ऐरी और विहार की जोड़ी ने ऋग्वेद और रुधव की जोड़ी को 8-2 तथा मयंक और वंश की जोड़ी ने आरव और शिवांश की जोड़ी को 8-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर विकास पांडे ने बताया कि अगले दिन बालक अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि बालिका अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।