ग्वालियर

दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान,वीडियो वायरल होते ही भाजपा में हडक़ंप,कांग्रेस में खुशी

दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान,वीडियो वायरल होते ही भाजपा में हडक़ंप,कांग्रेस में खुशी
2 min read
• •
Oct 26, 2018
BJP
भाजपा दिग्गज नेता ने दिया ऐसा बयान,वीडियो वायरल होते ही भाजपा में हडक़ंप,कांग्रेस में खुशी

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है। प्रदेश की सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। लेकिन भाजपा के अंदर एक ऐसी स्थिति बनी हुई है जिससे भाजपा के कई दिग्गज नेता परेशान है। वहीं कांग्रेस में खुशी की लहर है। दतिया जिले के सेंवढ़ा से बीएसपी से पूर्व विधायक व वर्तमान में भाजपा नेता व प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राधेलाल वघेल का वीडियो वायरल हुआ है।

इसमें उन्होंने कहा कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत अच्छी हैं। पहले में बीएसपी के लिए काम करता था। उनका मुझे आर्शीवाद प्राप्त था। आज में भाजपा में हूं फिर भी उन्हीं के लिए काम करता हू्ं। गौरतलब है कि बघेल को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

वे 2008 के चुनाव में बीएसपी से विधायक चुने गए थे । साथ ही 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। इस बारे में बघेल का कहना है कि ये मेरे खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र है।

भाजपा ने मुझे इतना दिया है कि मैं पार्टी के खिलाफ कुछ बोल ही नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि एक चैनल ने मेरे साक्षात्कार को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। मैं उसके खिलाफ मानहानि का केस दायर करूंगा। मैंने सूचना चुनाव आयोग को भी भेज दी है।

बघेल को बनाया अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष
2008 में सेवढ़ा से बसपा विधायक रह चुके राधेलाल बघेल 2013 का चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा ने बघेल को भाजपा में शामिल कर लिया।आपको बता दें कि हाल ही में मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के दौरान बघेल को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। ग्वालियर-चंबल में सक्रिय रहे व बसपा से चुनाव लड़ चुके केदारनाथ वर्मा और परसराम मुदगल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Updated on:
26 Oct 2018 06:08 pm
Published on:
26 Oct 2018 06:06 pm