
ग्वालियर। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घरवाले बाहर चले जाते तो युवती को घर बुलाकर जबरन बलात्कार करता। युवती ने शादी की जिद की तो मुकर गया। युवती ने रिपोर्ट करने को कहा तो उसे धमकाया कि उसके अश्लील फोटो नेट पर डालकर बदनाम कर देगा। एक साल से युवती उसकी प्रताडऩ सहती रही। तंग आकर उसने घरवालों को बताया। इसके बाद घरवाले उसे बहोड़ापुर थाने लेकर आए और उस युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय पीडि़ता आनंद नगर की रहने वाली है। उसके साथ शिवम चतुर्वेदी निवासी आनंद नगर ने बलात्कार किया है। शिवम ने गरगज कॉलोनी में डांस क्लास चलाने के लिए एक हॉल किराए से लिया था। पीडि़ता ने बताया वह भी डांस सिखाने वहां जाती थी।
20 दिसंबर 2017 को क्लास खत्म होने के बाद शिवम ने उसकी मांग में सिदूर भरकर शादी का झूठा नाटक कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब भी उसकी मर्जीं होती उसे अपने घर बुलाकर बलात्कार करता। बाद में उसके पैसों से सिमरन कॉम्प्लेक्स बहोड़ापुर में भी एक हॉल किराए से लिया। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया। कुछ दिन बीत जाने के बाद किले पर शादी के लिए कहा तो शिवम मुकर गया। यहीं नहीं जान से मारने की धमकी भी दी।
डांस क्लास में हुई दोस्ती
पीडि़ता आनंद नगर में डांस सीखने के लिए जाती थी। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। शिवम ने पीडि़ता का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। एक दिन मोबाइल पर अपने प्यार का इजहार कर दिया। पीडि़ता से बोला वह अलग से डांस क्लास खोल रहा है। उसे भी डांस सिखाने के लिए बुलाकर शारीरिक शोषण करता रहा।