ग्वालियर

रेलवे का बड़ा कदम: हाइटेक होगी ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस’, मिलेंगी फ्लाइट जैसी कई सुविधाएं

Bundelkhand Express: रेलवे अधिकारियों के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस झांसी मंडल की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसे मॉडल रैक के रूप में तैयार किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Bundelkhand Express (Photo Source - Patrika)

Bundelkhand Express: यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए रेलवे बुंदेलखंड एक्सप्रेस को नए स्वरूप में तैयार कर रहा है। ट्रेन के कोचों को हाईटेक और अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत कोचों में कोच इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेन टाइम टेबल बोर्ड, वेलकम स्टीकर और इमरजेंसी विंडो इंडिकेशन जैसी सुविधाएं लगाई जा रही हैं।

इसके अलावा यात्रियों की स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालयों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। इनमें सोप डिस्पेंसर, ओडोनिल कंटेनर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। फस्र्ट एसी कोच के अंदर आकर्षक सीनरी के साथ डोर मैट भी लगाए जा रहे हैं, जिससे कोच का लुक भी बेहतर होगा। ट्रेन के इन कोचों को ग्वालियर में ही तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘1938’ अवैध कॉलोनियां चिन्हित, ‘145’ की रजिस्ट्री पर लगी रोक

झांसी मंडल की पहली मॉडल रैक ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस झांसी मंडल की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसे मॉडल रैक के रूप में तैयार किया जा रहा है। झांसी मंडल से कई ट्रेनों का संचालन होता है, जिनमें झांसी के साथ ग्वालियर से भी ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस ट्रेन को जल्द ही नए स्वरूप में चलाया जाएगा।

ग्वालियर से बनारस के लिए अहम ट्रेन

ग्वालियर से वाराणसी के लिए संचालित होने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। करीब चार वर्ष पहले इस ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए गए थे। अब इन्हें और आधुनिक बनाते हुए हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस को नया रूप देने के लिए इसे मॉडल रैक में तैयार किया जा रहा है। इसमें कई अत्याधुनिक सुविधाएं होगी। जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। यह ट्रेन झांसी मंडल की प्रमुख ट्रेन है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
16 Mar 2026 10:59 am
Also Read
View All

अगली खबर