ईओडब्ल्यू ने हरसी हाई लेवल नहर घोटाले के आरोपी बरजोर सिंह का16 साल की जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में चालान पेश कर दिया। चालान को संज्ञान में लेने के लिए विशेष सत्र न्यायालय ने 4 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
ईओडब्ल्यू ने हरसी हाई लेवल नहर घोटाले के आरोपी बरजोर सिंह का16 साल की जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में चालान पेश कर दिया। चालान को संज्ञान में लेने के लिए विशेष सत्र न्यायालय ने 4 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। ज्ञात है कि आय से अधिक संपत्ति के छापे में बरजोर सिंह के पास से एक-एक किली को दो सोने की ईंट मिली थी।
दरअसल हरस हाई नहर के निर्माण में 300 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ था। मौके पर का हुआ नहीं था और नहर का पैसा निकाल लिया। इस मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू के पास पहुंची। ईओडब्ल्यू ने इस घोटाले में 49 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया और चालान पेश किया। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी छापे मारे। तत्कालीन कार्यपालन यंत्री बरजोर सिंह के यहां भी छापा पड़ा था। बरजोर सिंह के यहां से सोने की ईंट बरामद हुई थी। चल-अचल संपत्ति भी मिली थी। इनके खिलाफ 2009 में जांच शुरू की। 2013 में एफआईआर दर्ज की गई। 2013 से 2020 तक आय से अधिक संपत्ति की जांच की। 2020 में अभियोजन स्वीकृति के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा। 2025 में अभियोजन स्वीकृति मिली। अभियोजन स्वीकृति के बाद विशेष न्यायालय में चालान पेश कर दिया। गुरुवार को बरजोर सिंह यादव उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते चालान को संज्ञान लेने के लिए 4 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।