ग्वालियर

बादलों ने रोकी गर्मी, दिन में लुढ़का रात में बढ़ा पारा, जाने आज से अगले 3 दिन तक आपके शहर का हाल

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शनिवार को शहर में बादल छाएदिन में गर्मी से हल्की राहत रही, लेकिन अब रहें तैयार बढ़ेगी गर्मी...

less than 1 minute read

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शनिवार को शहर में बादल छाए। बादलों की वजह से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री से लुढक कर 39.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर आ गया।

2.5 डिसे की गिरावट से दिन में गर्मी से हल्की राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रेल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी की रफ्तार बढेगी।

अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा है, जिससे राजस्थान की गर्म हवा हावी रहेगी। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गत दिवस शहर में आंधी चली और बादल छाए थे।

रात में भी बादल छाए रहे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

जानें शहर का हाल

  • अधिकतम तापमान- 39.2 डिसे
  • न्यूनतम तापमान- 27.2 डिसे

पारे की चाल

समय-तापमान
- 05:30 - 28.0
- 08:30 - 30.4
- 11:30 - 36.6
- 14:30 - 38.6
- 17:30 - 37.6

आज से तीन दिन की सताएगी गर्मी

तारीख- संभावित अधिकतम तापमान
- 28 अप्रेल - 42 डिसे
- 29 अप्रेल - 43 डिसे
- 30 अप्रेल - 43 डिसे

Also Read
View All

अगली खबर