
ग्वालियर। प्रदेश में चुनाव से पहले एक बार फिर से सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कांग्रेस की स्थानीय विधायक ने मंच से उठाई। सोमवार को दोपहर तीन बजे डबरा में आयोजित एक जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान स्थानीय मुद्दों पर ध्यान नहीं देते हुए रटा रटाया भाषण दिया और कांगे्रस की जीत के लिए जनमत मांगा। राहुल गांधी ने कहा कि मप्र में हम सभी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैँ और मप्र में कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। सरकर बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता हकीकत जनना है तो कर्नाटक की जानकारी ले लो मैंने वहां जो बोला था और कांग्रेस ने सच कर दिखाया। 18 घंटे कांग्रेस का मुख्यमंत्री,मंत्री एंव अन्य जनप्रतिनिधि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अपना समय लगा देंगे हर घर में कोई भी बेरोजगार नहीं होगा। पांच साल के अंदर प्रदेश में बेरोजगारी खत्म की जाएगी।
साथ ही कहा कि बंैक का पैसा मोदी सरकारी की तरह उद्योगपतियों के लिए नहीं होगा युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक का पैसा होगा ताकि प्रदेश का हर युवा रोजगारमय हो। जीएसटी जिसे गब्बर सिंह टैक्स के नाम दिया गया है और कहा कि सरकार बनते ही जीएसटी का सही रूप लाया जाएगा। मोदी सरकार की जीएसटी से छोटा व्यापारी खत्म हो गया है और इस टैक्स से किसी भी दुकानदार को कोई लाभ नहीं हुआ है और जिसका विरोध व्यापारियों में बना है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्रूड ऑयल 144 रुपए बैरल हुआ करता था और वर्तमान में ७५ रुपए बैरल है फिर भी डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े है तो आखिर बीच की बचत राशि कहां जा रही है क्योंकि दिनों दिनों डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे है और जनता की जेब से पैसा निकल रहा है। इसके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ,सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया,विधायक इमरतीदेवी और लाखनसिंह ने भी संबोधित किया।
सिंधिया को करें मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट
मंच चल रहे भाषण के बाद जब स्थानीय विधायक इमरती देवी की बोलने की बारी आई तो उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ,सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज नेताओं के सामने मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए प्रोजेक्ट करने की बात कही। इतना कहते ही सभा में मौजूद भी जोर जोर से सिंधिया के नारे लगाने लगी। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर कोई भी बात नहीं की।