ग्वालियर

कोरोना का कहर : ग्वालियर पूर्ण रूप से बंद, सुबह से ही गली मोहल्ले में दिखी पुलिस की सख्ती

मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहा है कोरोना का कहर
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 11:55 AM IST
Corona Virus : today complete lockdown in Gwalior
कोरोना का कहर : ग्वालियर पूर्ण रूप से बंद, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कोरोना के कहर से लोग में दहशत है। सरकार प्रशासन व स्वास्थय और सफाई कर्मचारी मिलकर इस महामारी को रोकने के लिए दिनरात जुटे हुए हैं। इसके बाद भी प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने शनिवार की रात को एक ऑडर जारी करते हुए रविवार को ग्वालियर पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश दिए। जिसमें एक केवल दूध और गैस की दुकानें को ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को इस निर्देश का सख्त पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सुबह से ही पुलिस की सख्ती
रविवार सुबह छह बजे से पुलिस सड़कों और गली मोहल्ले में देखी गई। इस दौरान शहर की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद थी। केवल दूध की दुकाने ही खुली हुई थी। वहीं गली मोहल्ले में भी जो दुकाने पुलिस को खुली हुई मिली उस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। साथ ही गली मोहल्ले व बाजार में खड़े लोगों को भी खदेड़ा। ज्यादातर लोग अपने ही घरों में कैद नजर आए।

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
कोरोना वायरस से कहर से पहले से भी जिले से लगी सभी सीमाओं को सील कर दी गई है। साथ ही रविवार को पूर्ण रूप से बंद के आदेश के बाद सुबह से ही पुलिस की सख्ती नजर आई। इस दौरान जिले की सभी सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही जो भी वाहन आ रहा है उसे कड़ी चेंकिग के बाद भी जाने दिया जा रहा है। इस दौरान शहर के हर चौराहे व चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर आई।

Updated on:
19 Apr 2020, 11:55 AM IST
Published on: