ग्वालियर

रहम की भीख मांगती रही छात्रा, चिल्लाने लगी तो जल्लाद ने मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

वह किशोरी को आते जाते घूरता रहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन वह उसे कहीं की नहीं छोड़ेगा, वह जबरन झाडिय़ों के पीछे खींचकर ले गया.
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2022, 3:33 PM IST
kapda.jpg

ग्वालियर. कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसका मन नहीं पसीजा, वह किशोरी को आते जाते घूरता रहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन वह उसे कहीं की नहीं छोड़ेगा, वह जबरन झाडिय़ों के पीछे खींचकर ले गया और जब वह चिल्लाने लगी तो मुहं में कपड़ा ठूंसकर बलात्कार कर दिया, दर्द से कराहती किशोरी जैसे तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात रोते रोते बताई।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, महज 15 साल की किशोरी अपने घर से कहीं जा रही थी, तभी तालपुरा तिघरा के रहने वाले दबंग राकेश कुश्वाह ने उसे झाडिय़ों के पीछे खींच लिया और उसके साथ जबरजस्ती करने लगा, किशोरी ने काफी विरोध किया, इसके बाद जब वह चिल्लाने लगी तो जल्लाद ने मुहं में कपड़ा ठूंसकर बलात्कार किया, किशोरी ने जब पूरी घटना घर आकर बताई तो उसकी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। छात्रा ने बताया कि उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है,

बताया जा रहा है कि कक्षा 10 वीं की इस छात्रा के माता पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं, बेटी पढ़कर लिखकर कुछ बनना चाहती थी, ताकि वह अपने माता पिता को भी अच्छा जीवन स्तर दे सके, जब आरोपी ने लड़की को खींचा तो वह उससे रहम की भीख मांग रही थी, लेकिन छात्रा के रोने के बाद भी उसमा मन नहीं पसीजा, उसने मुहं में कपड़ा ठूंसकर बलात्कार किया, इसके बाद भाग गया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में बलात्कार, एससीएसटी एक्ट सहित पॉक्सो एकट के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Updated on:
9 Jul 2022, 3:33 PM IST
Published on: