ग्वालियर

पति डयूटी पर गया, अकेली बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म

पीडिता की शिकायत पर आरोपी जेठ पर एफआइआर की है
less than 1 minute read
पति डयूटी पर गया, अकेली बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म
पति डयूटी पर गया, अकेली बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर। घर में अकेली बहू से जेठ ने दुष्कर्म कर दिया। पति से शिकायत की तो वह भी चुप रहा। सिलसिला कई साल तक चला। तंग आकर पीडिता ने तय कर लिया सुसाइड करेगी। लेकिन इससे पहले परिजन को भी आपबीती सुनाई। वह उसे साथ लेकर इंदरगंज थाने पहुंच गए। पीडिता की शिकायत पर आरोपी जेठ पर एफआइआर की है।
पुलिस ने बताया की नई सडक निवासी महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। घर में पीडिता उसके पति के अलावा देवर और जेठ भी रहते हैं। उसका कहना है कि घटना के दिन पति डयूटी पर गया। देवर शहर के बाहर था। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जेठ की हरकत से वह सहम गईं। शाम को पति काम से लौटा तो उसे घटनाक्रम बताया लेकिन वह भी चुप रहा। बल्कि मुंह नहीं खोलने की हिदायत और दी। पति का रवैया समझ में नहीं आया। इसका फायदा जेठ ने उठाया। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस जिदंगी से वह तंग आ गई थीं। इसलिए सुसाइड करना बेहतर लगा। लेकिन उससे पहले मायके पक्ष को भी घटना बताई। ससुराल में उसके साथ वहशीपन हो रहा है सामने आने पर मायके वाले उसे पुलिस के सामने ले आए। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने जेठ पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

Updated on:
26 Jul 2020 01:23 am
Published on:
26 Jul 2020 01:23 am