रेलवे सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्टेशन पर अब ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले एक विशेष डिपार्चर अलर्ट सिस्टम
ग्वालियर . रेलवे सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्टेशन पर अब ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले एक विशेष डिपार्चर अलर्ट सिस्टम (अनाउंसमेंट सिस्टम) बजाया जाएगा। झांसी स्टेशन की तर्ज पर अब ग्वालियर में भी इस आधुनिक सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। इस सिस्टम के शुरू होने से जैसे ही प्लेटफॉर्म पर ‘ट्रेन तैयार है’ का अनाउंसमेंट गूंजेगा, इससे यात्री तुरंत सतर्क हो जाएंगे। अभी तक अक्सर देखा गया है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के दौरान यात्री पानी लेने या खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरते हैं। कई बार ट्रेन अचानक चल देती है, जिससे या तो यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या फिर चलती ट्रेन में चढऩे के चक्कर में वे हादसों का शिकार हो जाते हैं।
रेलवे स्टेशन के चारों ही प्लेटफार्म से ट्रेनों का आना जाना होता है। ऐसे में अनाउंसमेंट सिस्टम में चारों ही प्लेटफार्म की ट्रेनों की एंट्री की जा रही है, जिससे किसी भी प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के बाद जब जाएगी, तो उस प्लेटफार्म पर ट्रेन का नाम और अलर्ट कर दिया जाएगा।
इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों द्वारा दौडकऱ ट्रेन को पकडऩे से रोकना है। वहीं चेन पुलिग की घटनाएं भी इससे कम होंगी। इसके लिए सिस्टम जल्द ही शुरू होगा।
अमन वर्मा, सीनियर डीसीएम