13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

999 रुपए की ‘फायर बॉल’ रोकेगी सिलेंडर ब्लास्ट, ग्वालियर में गैस कंपनियों ने दिया सुरक्षा कवच

Gas cylinder: गैस सिलेंडर हादसों से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर बॉल को प्रभावी सुरक्षा उपकरण बताया जा रहा है, जो आग लगने पर तुरंत सक्रिय होकर नुकसान कम कर सकती है।
2 min read
Google source verification
Gas Cylinder Fireball: फायर बॉल रोकेगी ब्लास्ट (Photo Source - Patrika)

Gas Cylinder Fireball: फायर बॉल रोकेगी ब्लास्ट (Photo Source - Patrika)

Gas Cylinder Fireball: रसोई घर में गैस सिलेंडर में जरा सी लापरवाही और एक धमाका… सब कुछ स्वाहा। लेकिन क्या आपको पता है कि मात्र 999 रुपए की एक जादुई बॉल (Fire Extinguisher Ball) इस बड़े खतरे को पलक झपकते ही टाल सकती है। आपके पास 40 लाख रुपए का मुफ्त बीमा भी है, जिसे गैस कंपनियों ने दबा रखा है। 90 फीसदी उपभोक्ता इससे अनजान हैं।

गैस कंपनियों ने अपने वितरकों के पास बेहद आधुनिक हथियार भिजवाया है, जिसका नाम है फायर बॉल। एमपी के ग्वालियर-चंबल में एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला के मुताबिक, यह बॉल एक लाइफ सेवर डिवाइस है। इसे न सिर्फ सिलेंडर के पास, बल्कि बिजली मीटर, इनवर्टर या पैनल बोर्ड जैसी जगहों पर भी रख सकते हैं।

ऐसे काम करती फायर बॉल (Fire Extinguisher Ball)

  • इस हल्की और गोलाकार फायर बॉल को बस आपको गैस सिलेंडर के नोज (ऊपरी हिस्से) पर रखना या पास में लटकाना होता है।
  • जैसे ही यह बॉल आग के संपर्क में आती है, मात्र 3 से 5 सेकंड के भीतर खुद-ब-खुद ऑटोमैटिक फट जाती है।
  • इसके फटने पर इसके भीतर से मोनो अमोनियम फॉस्फेट का छिड़काव होता है, जो 10 सेकंड के अंदर आग पर काबू पा लेता है।

ये भी जानना जरूरी

  • -सिलेंडर नियम 2004 और एक्सप्लोसिव एक्ट 1884 के तहत हर एलपीजी उपभोक्ता को कानूनी सुरक्षा कवच मिला है।
  • -दुर्घटना होने पर उपभोक्ता 40 लाख रुपए तक के बीमा मुआवजे का हकदार होता है। गैस कंपनियां और वितरक खुद यह बीमा करवा कर रखते हैं।

क्या होती हैं इसकी विशेषताएं

  • -इसका वजन लगभग 400 ग्राम (छोटे बच्चों के लिए) से लेकर 1.3 किलोग्राम तक होता है, जिसे बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं
  • -यह क्लास A (लकड़ी/कागज), क्लास B (तरल), क्लास C (गैस जैसे एलपीजी) और बिजली से लगने वाली आग पर बेहद प्रभावी है।
  • -इसकी सामान्य शेल्फ लाइफ और वारंटी 5 साल तक होती है और इस दौरान इसे किसी सर्विसिंग या रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है।

हो चुकी हैं कई घटनाएं

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मार्च से लेकर अभी तक आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इंदौर शहर में एक घर में आग लगने के बाद कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद पूरे घर में आग लग गई थी। वहीं देवास में भी एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए थे। फायर बॉल का उपयोग करने से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी।