ग्वालियर

एमपी के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर गहराया संकट, सामने आया बड़ा अपडेट

Captain Roop Singh Cricket Stadium Gwalior- स्टेडियम की लीज पर भाजपा दो खेमों में बंटी, महापौर शोभा सिकरवार ने प्रस्ताव बढ़ाया, सदन ने किया स्वीकृत

2 min read
Captain Roop Singh Cricket Stadium Gwalior

Captain Roop Singh Cricket Stadium Gwalior - मध्यप्रदेश के एक प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम के संचालन पर संकट गहरा गया है। स्टेडियम की लीज खत्म हो रही जिसपर विवाद छिड़ गया है। मध्यप्रदेश के केप्टन रूप सिंह स्टेडियम के मामले में यह विवाद हो रहा है जोकि ग्वालियर में स्थित बड़ा क्रिकेट मैदान है। यहां कई इंटरनेशनल मैच आयोजित किए जा चुके हैं। केप्टन रूप सिंह स्टेडियम की लीज को लेकर ग्वालियर बीजेपी दो खेमों में बंट गई है। पार्टी के पार्षदों का एक गुट लीज वृद्धि के लिए मांग कर रहा है तो दूसरा खेमा वृद्धि नहीं करने के लिए अड़ गया है। इस बीच रूपसिंह स्टेडियम को लीज पर देने का महापौर शोभा सिकरवार ने प्रस्ताव बढ़ा दिया। भाजपा के चार पार्षदों ने इसका विरोध किया पर सदन ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया।

ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केप्टन रूप सिंह स्टेडियम की लीज के संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा है।
इसमें शहर के बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिषद से लीज को आगे न बढ़ाने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने महापौर शोभा सिकरवार, सभापति मनोज तोमर सहित परिषद के सभी सदस्यों को लिखे पत्र में कहा है कि रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम की लीज खत्म हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को हो रही नगर निगम परिषद की बैठक का जिक्र करते हुए रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम को स्वयं नगर निगम द्वारा संचालित करने का आग्रह किया। सांसद का कहना है कि क्रिकेट का नया स्टेडियम शंकर पुर में बन चुका है। इसलिए केप्टन रूपसिंह स्टेडियम की लीज बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

ग्वालियर के सांसद ने भले ही स्टेडियम की लीज वृद्धि न करने के लिए पत्र लिखा है लेकिन नगर निगम के कई पार्षद इससे सहमत नहीं हैंं। केप्टन रूप सिंह स्टेडियम की लीज को लेकर नगर निगम के भाजपा पार्षद दो गुटों में बंटे हैं। पार्षदों का एक खेमा लीज वृद्धि नहीं करने पर सहमत है तो दूसरे गुट के पार्षद वृद्धि करने की बात कह रहे हैं। नगर निगम के पार्षद अनिल सांखला ने स्टेडियम की लीज वृद्धि की खुलकर वकालत की। इस मामले में परिषद में सांसद भारत सिंह कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक आमने सामने आ गए हैं।

भाजपा के चार पार्षदों ने विरोध करते हुए धरना दिया

इस बीच रूपसिंह स्टेडियम को लीज पर देने का कांग्रेस की महापौर ने प्रस्ताव बढ़ा दिया। इस मुद्दे पर पहली बार भाजपा के पार्षदों में फूट देखी गई। भाजपा के चार पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए धरना दे दिया। ये चारों सांसद के समर्थक हैं। पार्षदों के विरोध को दरकिनार करते हुए सदन ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया। हालांकि चारों पार्षद का डीसेंट नोट किया गया।

ग्वालियर का इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान

बता दें कि केप्टन रूप सिंह स्टेडियम, ग्वालियर का इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान है। इसकी क्षमता 45000 दर्शकों की है। स्टेडियम में फ़्लड-लाइट्स उपलब्ध हैं जिससे यहां डे-नाइट मैच भी हो चुके हैं। केप्टन रूप सिंह स्टेडियम में 22 जनवरी 1988 को पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। यहां अब तक 12 अन्तर्राष्ट्रीय वन डे मैच हो चुके हैं। केप्टन रूप सिंह स्टेडियम को सचिन तेंदुलकर के वन डे के दोहरे शतक के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Updated on:
16 Jan 2026 08:12 pm
Published on:
16 Jan 2026 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर