31 मार्च लक्ष्य पूरा करने का दावा कर रहा है विभाग
धार. जिला पंजीयक को शासन की ओर से २०२१-२२ वित्तीय वर्ष में १९० करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। विभाग ने लक्ष्य पूरा करते हुए १९४ करोड़ का राजस्व शासन में जमा करवाया। २०२२-२३ वित्तीय वर्ष में विभाग को शासन ने २४६ करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया है। विभाग ने 22 मार्च तक २०३ करोड़ रुपए का राजस्व हो गया। विभाग भी ३१ मार्च वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक ४३ करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व करने की बात कह रहा है। जिले में दिसंबर 2 हजार 850 रजिस्ट्री सबसे ज्यादा हुआ और 17.41 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। धार शहर की बात की जाए तो दिसंबर माह में 1 हजार 446 रजिस्ट्री हुई और 10.42 करोड़ का राजस्व मिला। जिले में सबसे कम रजिस्ट्री अक्टूबर माह में हुई। अक्टूबर में १ हजार ८९५ रजिस्ट्री हुई और ११.५४ करोड़ का राजस्व मिला। धार शहर में अक्टूबर माह में 1 हजार 052 रजिस्ट्री की गई और 7.02 करोड़ का ही राजस्व मिला।
लक्ष्य हासिल कर लेंगे
हम ३१ मार्च के पूर्व तक हमारा लक्ष्य हासिल कर लेंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में भी शासन को ४ करोड़ का राजस्व अधिक जिले से मिला था। इस बार भी उम्मीद है कि लक्ष्य से ज्यादा राजस्व शासन को दिया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी तरह से चल रही है। छुट्टी वाले दिनों में भी हमनें विभाग को खोल रखा है ताकि लोग रजिस्ट्री के लिए आ सकें।
धार शहर में हुई विगत 7 माह में रजिस्ट्री-२०२२-२३
माह रजिस्ट्री हुई आय
सितंबर 1 हजार 371 8.20 करोड़
अक्टूबर 1 हजार 052 7.02 करोड़
नवंबर 1 हजार 459 9.14 करोड़
दिसंबर 1 हजार 446 10.42 करोड़
जनवरी 1 हजार 336 8.07 करोड़
फरवरी 1 हजार 420 9.70 करोड़
मार्च (22 तक) 1 हजार 118 8.०5 करोड़
जिले में हुई रजिस्ट्री की स्थिति
माह रजिस्ट्री हुई आय
सितंबर २ हजार ५९० १४.३९ करोड़
अक्टूबर 1 हजार 895 11.54 करोड़
नवंबर 2 हजार 791 15.09 करोड़
दिसंबर 2 हजार 850 17.41 करोड़
जनवरी 2 हजार 641 12.71 करोड़
फरवरी 2 हजार 918 15.63 करोड़
मार्च (22 तक) 2 हजार 400 14.07 करोड़