6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘घर की महिलाओं को घूर रहा था’, लाइसेंसी राइफल से ठायं-ठायं-ठायं… ताबड़तोड़ फायरिंग में सेल्समैन की मौत

MP News: घूरने के विवाद में पड़ोसी ने बरसाईं गोलियां... सेल्समैन की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल... जानिए कैसे कहासूनी ने ले लिया हिंसा का रूप। 15-20 राउंड फायरिंग और चली गई जान।

2 min read
Google source verification
MP News crime

MP News crime लाइसेंसी राइफल से ठायं-ठायं-ठायं... ताबड़तोड़ फायरिंग में सेल्समैन की मौत (source: AI Image)

MP News: मामूली विवाद ने ग्वालियर के मुरार के खुरेरी गांव में खूनी रूप ले लिया, जहां पड़ोसी ने सनक में आकर सेल्समैन और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सेल्समैन रमेश कुशवाह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। देर रात तक भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

खबर के प्रमुख बिंदु

  • खुरेरी गांव में सनसनीखेज वारदात
  • लाइसेंसी राइफल से 15-20 राउंड फायर
  • घूरने के विवाद में पड़ोसी ने बरसाईं गोलियां
  • सेल्समैन की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल

घर की महिलाओं को घूरने का आरोप

जानकारी के अनुसार मुरार क्षेत्र के खुरेरी गांव निवासी रमेश पुत्र मेघ सिंह कुशवाह का पड़ोसी राजू बघेल से विवाद हो गया था। मंगलवार रात करीब 9 बजे रमेश का परिवार शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनका बेटा रवि घर के बाहर गेट पर खड़ा था। इस बात को लेकर पड़ोसी राजपाल बघेल ने उस पर घर की महिलाओं को घूरने का आरोप लगाया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजू बघेल, उसका भाई अनार सिंह और सुखवीर सिंह भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया।

छत पर चढ़कर की फायरिंग

रवि कुशवाह के मुताबिक, झगड़े के दौरान राजू बघेल अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर छत पर चढ़ गया और नीचे खड़े रमेश कुशवाह पर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब रमेश की पत्नी पुष्पा देवी और बेटे अनिल व रवि उसे पकडऩे दौड़े तो आरोपी ने 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों घायल हो गए।

आरोपी फरार, तलाश जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू बघेल, अनार सिंह, राजपाल और सुखवीर ङ्क्षसह मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।