4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में खुल रही है RSS की पहली यूनिवर्सिटी, 110 करोड़ में होगी तैयार, एक साथ पढ़ेंगे 5 हजार छात्र

RSS First University In MP : एमपी में आरएसएस की पहली यूनिवर्सिटी खुलने जा रही है। आज इस ऋषि गालव विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे।

2 min read
Google source verification
RSS First University In MP

एमपी में खुल रही है RSS की पहली यूनिवर्सिटी (Photo Source- Input)

RSS First University In MP :मध्य प्रदेश में जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली यूनिवर्सिटी खुलने जा रही है। ये यूनिवर्सिटी सूबे के ग्वालियर में बनाई जाएगी। 4 मई यानी आज इस ऋषि गालव विश्वविद्यालय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि, करीब 85 साल सक्रिय 'मध्य भारत शिक्षा समिति' ऋषि गालव विश्वविद्यालय का संचालन करेगी।

बता दें कि, शहर के शिवपुरी लिंक रोड़ पर स्थित 55 बीघा जमीन यूनिवर्लिटी के लिए फाइनल है। इसी जमीन पर करीब 110 करोड़ की लागत से इस विश्विद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। खास बात ये है कि, इस भवन में ही करीब 5 हजार छात्र - छात्राओं के लिए पढ़ने की सुविधा रहेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम सोमवार सुबह शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये अतिथि

इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडे करेंगे।

3 साल में बनकर तैयार होगी यूनिवर्सिटी

विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा 18 जुलाई 2027 से सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पहला चरण 30 करोड़ की लागत से पूरा होगा। ये यूनिवर्सिटी 3 साल में बनकर तैयार होगी। ये विश्वविद्यालय उच्च कोटि की शिक्षा के साथ राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का काम करेगा।

भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूरी

मध्य भारत शिक्षा समिति, ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बांदिल के निर्देशन में सचिव प्रो. राजेंद्र वैद्य, सह-सचिव प्रभात फाटक, कोषाध्यक्ष वृंदावन लुड़ेले, सदस्य कल्याण सिंह कौरव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप वाजपेयी सहित समस्त व्यवस्था टोलियों ने भूमिपूजन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, बस कुछ देर में आयोजन की शुरुआत होनी है।

कार्यक्रम के लिए 2500 लोगों को आमंत्रण

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 30 हजार वर्गफीट में विशाल डोम तैयार किया गया है, जिसमें करीब ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य मंच के साथ दो छोटे मंच भी तैयार हैं, जिन पर छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

वाहनों के लिए खास व्यवस्था

भूमिपूजन समारोह में जाने - आने के लिए मेहमानो की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से वाहनों की व्यवस्था की गई है। सुबह पौने आठ बजे एबी रोड स्थित गणेश बाग मंदिर, पार्वती विद्या पीठ, पीजीवी महाविद्यालय परिसर, माधव महाविद्यालय नईसड़क, सरस्वती शिशु मंदिर नदी द्वार, जीवाजी विश्वविद्यालय द्वार, राजमाता चौराहा, एमआइटीएस गोला का मंदिर से वाहन कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किए गए हैं।