4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ढूंढने के बहाने पुलिस ने कर डाली गोवा ट्रिप, पति को लगाया 65 हजार का चूना

MP News : बताया जा रहा है कि, गुमशुदा महिला के पति से 65 हजार रुपए भी खर्च करवाए गए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिसकर्मियों का दोबारा गोवा घूमने का मन किया और उन्होंने पति पर टिकट बुक करने का दबाव बनाया।

2 min read
Google source verification
MP News

पत्नी ढूंढने के बहाने पुलिस ने कर डाली गोवा ट्रिप (Photo Source- Patrika)

MP News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में खाकी वर्दी की शर्मसार कर देने वाली करतूत का मामला सामने आया है। यहां पीड़ित शख्स की पत्नी को तलाशने के नाम पर पुलिस ने गोवा ट्रिप कर डाली। खास बात ये है कि, ट्रिप का खर्च भी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित पति से ही वसूल लिया। बताया जा रहा है कि, गुमशुदा महिला के पति से 65 हजार रुपए भी खर्च करवाए गए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिसकर्मियों का दोबारा गोवा घूमने का मन किया और उन्होंने पति पर टिकट बुक करने का दबाव बनाया।

बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला जिले के सिविल लाइन थाना इलाके का है, जहां एक शख्स ने हालही में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि, बीते 11 मार्च से पत्नी का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। अपने स्तर पर पत्नी को हर मुम्किन जगह तलाशने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित शख्स ने शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी को तलाशने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। लेकिन, कुछ पुलिसकर्मियों ने इस केस को छुट्टियां मनाने का जरिया बना लिया। आरोप है कि, उन्होंने पीड़ित शख्स से इस केस में गोवा कनेक्शन जोड़ दिया और बताया कि, उसकी पत्नी की लोकेशन गोवा में मिली है।

पुलिस ने पीड़ित से ही खर्च करा लिए 65 हजार

इसके बाद पुलिस ने महिला को तलाशने की आड़ में गोवा यात्रा का खेल शुरू कर दिया। इसका पूरा खर्च उन्होंने पीड़ित पति से ही वसूल किया। पीड़ित का आरोप है किये खर्ज करीब 65 हजार रुपए हुआ है। लेकिन इन सबके बाद भी युवक को उसकी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस टीम के गोवा से लौटने के बाद फरियादी शख्स कई बार पुलिसकर्मियों से पत्नी के संबंध में पूछने का प्रयास करता रहा, पर संबंधित पुलिसकर्मियों ने उसे कोई जवाब नहीं दिया

'अगर पत्नी को ढूंढना चाहते हो तो पैसे खर्च करने होंगे'

बताया जा रहा है कि, पुलिसकर्मियों का एक बार फिर गोवा घूमने का मन कर गया, जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर पत्नी की लोकेशन गोवा में मिलने का हवाला देते हुए पीड़ित पर फिर से टिकट बुक करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित के आरोप के अनुसार, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, 'अगर पत्नी को ढूंढना चाहते हो तो पैसे खर्च करने होंगे।'

पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर भी की है शिकायत

पुलिसकर्मियों की बातें संदेहास्पद लगने पर पीड़ित पति ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी। हालांकि, कहा ये जा रहा है कि, अब तक उसपर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि, उसके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 3 साल का है। पत्नी के लापता होने के बाद से वो बेहद परेशान है और थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन, अब तक उसे कहीं से भी संतुष्टात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।