6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-44 पर दर्दनाक हादसा, खंभे से टकराते ही कार में लगी आग, 2 सवार जिंदा जले

Tragic Accident : नेशनल हाईवे- 44 के अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित स्विफ्ट कार बिजली के खंभे से जा टकराई। शादी से बामौरकला शिवपुरी लौटते वक्त हादसा हुआ। कार में तीन लोग थे, जिनमें से दो की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक की जान बच गई।

2 min read
Google source verification
Tragic Accident

डबरा में भीषण सड़क हादसा (Photo Source- Input)

Tragic Accident : ट्रैफिक विभाग द्वारा समय समय पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते यहां रोजाना सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रफ्तार के कहर से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सूबे के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले डबरा से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी जिसके चलते हाईटेंशन लाइन टूटकर कार पर जा गिरी, जिससे कार में आग लग गई। आग और करंट की चपेट में आकर कार सवार दो लोगों जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक शख्स की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।

ये दर्दनाक सड़क हादसा डबरा से गुजरने वाले नेशनल हाईवे - 44 के अर्रु तिराहै पर रात करीब 2.30 बजे हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। टक्कर के चलते हाई टेंशन लाइन टूटकर कार पर ही आ गिरी, जिससे पल भर में कार में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। जबकि, एक युवक ने कार का विंडो का कांच तोड़ा और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

विवाह समारोह से लौट रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए तीनों लोग ग्वालियर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। कार तेज गति से दौड़ रही थी, जिसके चलते चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार हाईटेंशन लाइन के खंबे से जा टकराई। टक्कर के बाद आग ने एकाएक विक्राल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते अंदर फंसे दोनों शवों को निकाला नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि, तड़के आग बुझने तक कार के साथ साथ अंदर मौजूद शव भी जलकर राख हो गए थे।

अवशेष इकट्ठे कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए

मामले की जानकारी देते हुए डबरा सिटी थाना पुलिस ने जले हुए शव के अवशेष इकट्ठे कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि, दोनों शव कार के साथ सुबह तक जलते रहे थे।

खिड़की का कांच फोड़कर बाहर निकला युवक

पुलिस की अबतक की तफ्तीश के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोगों में 29 वर्षीय अविनाश (साले) और 34 वर्षीय अवधेश (जीजा) निवासी छतरपुर सवार थे। उनके साथ किराएदार रामजीलाल मौजूद थे। ये तीनों अपने पड़ोस में रहने वाले सोनी परिवार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अवधेश और रामजीलाल की जिंदा जलकर मौत हुई है, जबकि कार में पीछे बैठे अविनाश ने काफी प्रयासों के बाद खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपे गए शव

इसमें मृतक अवधेश एकलौता है और उसकी चार माह की एक बच्ची है। जबकि मृतक रामजीलाल सोनी की तीन छोटी बच्चियां हैं। हादसे की जानकारी लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, बुधवार की दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।