मार्कशीट बनाने दिए दस्तावेज कर्मचारियों ने खोए

जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) में मार्कशीट बनाने के लिए आवेदन देने वाले अंचल के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने असिसटेंट रिजस्ट्रार अभयकांत मिश्रा को शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने मार्कशीट के लिए जो दस्तावेज जमा कराए थे, वे कर्मचारियों ने गायब कर दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 1:17 AM IST
Documents employees making marksheets lost
Documents employees making marksheets lost
ग्वालियर.
जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) में मार्कशीट बनाने के लिए आवेदन देने वाले अंचल
के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने असिसटेंट रिजस्ट्रार अभयकांत मिश्रा को
शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने मार्कशीट के लिए जो दस्तावेज जमा कराए थे, वे
कर्मचारियों ने गायब कर दिए हैं। अब एक माह बाद कहा जा रहा है कि मार्कशीट लेनी है तो दोबारा दस्तावेज जमा कराने होंगे।

एआर ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल करीब एक सप्ताह पूर्व मुरैना के निजी कॉलेज के बीए और बीकॉम के करीब 40 छात्रों के दस्तावेज विभाग के कर्मचारियों द्वारा गायब करने का मामला सामने आया है। परेशान छात्रों ने पहले मामले की शिकायत परीक्षा नियंत्रक डॉ.राकेश कुशवाह और डीआर अरुण चौहान को सुनाई। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में अपनी अर्जी लगाई। तब कहीं जाकर उनकी सुनवाई हो पाई है। इन्हीं छात्रों को मुद्दा बनाकर छात्रनेता जेयू अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

चार्ट न होने से आ रही सत्यापन में समस्या

जेयू में परीक्षा कार्य करने वाली कोलकाता की कंपनी द्वारा यूजी और पीजी फाइनल परीक्षाओं के चार्ट उपलब्ध न कराने के कारण छात्रों की सैंकड़ों मार्कशीट अटकी हुई3हैं। इस दौरान नेट की मार्कशीट के सत्यापन में भी भारी दिक्कत हो रही है। अब छात्रों को यूजी में एडमिशन लेने के लिए सीएलसी राउंड का इंतजार है जो मंगलवार से शुरू होगा।

Published on: