22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं- युवा अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में नुआखाई जूहार पर सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 23 Oct 2026, 1:59 AM IST

Raipur

Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन प्रत्येक युवा के भीतर कुछ नया करने, बेहतर बनाने और अपनी पहचान स्थापित करने की ललक होनी चाहिए। जब युवाओं के व्यक्तिगत प्रयास सामूहिक और राष्ट्रीय लक्ष्यों से जुड़ेंगे, तभी देश की प्रगति का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।

राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 22 अक्टूबर को रायपुर पहुंचीं। वे यहां सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई जूहार पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने युवा प्रबोधन कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को ज्ञान के साथ विनम्रता, महत्वाकांक्षा के साथ नैतिकता और सफलता के साथ सेवाभाव को जोड़ना चाहिए। आपका ज्ञान किसी जरूरतमंद के काम आए, आपकी प्रतिभा किसी समस्या का समाधान करे और आपकी सफलता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने, तभी उपलब्धि की वास्तविक सार्थकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल बड़े निर्णयों से नहीं होता, बल्कि करोड़ों नागरिकों के छोटे-छोटे ईमानदार प्रयासों से होता है। प्रत्येक युवा जो भी कार्य करे, उसे ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करे। ये गुण विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं के योगदान को और सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

#में अब तक