15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोपी को संरक्षण का लगाया आरोप
Play video

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी केस में कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोपी को संरक्षण का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है...
Google source verification

Ankita Bhandari Case: कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बैज ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।

पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता का नाम इस पूरे प्रकरण में सामने आ गया है, मगर भाजपा सरकार आरोपी को संरक्षण दे रही है और सच्चाई छुपा रही हैं।

बैज ने मांग की है कि अंकिता भंडारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले। बता दें कि उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी ऋषिकेश के पास गंगा-भोगपुर स्थित एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं। रिसॉर्ट के मालिक और अन्य आरोपियों द्वारा अंकिता पर रिसॉर्ट में आने वाले मेहमानों को ‘विशेषसेवाएं’ (अनैतिक कृत्य) देने का दबाव बनाया गया था। विरोध करने पर 18 सितंबर 2022 को उन्हें ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर में धक्का देकर मार दिया गया। इसमें भाजपा के एक बड़े नेता की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही थी।