नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को आई बाढ़ में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए गए हैं। आपदा से करीब 15,000 परिवारों के 60,000 से अधिक लोग सीधे प्रभावित हुए। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन से देश को लगभग 2.69 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए करीब 4.71 अरब डॉलर की जरूरत का अनुमान लगाया गया है।