22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, अमेरिकी टैरिफ और रूसी तेल को लेकर साधा निशाना

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमेरिकी व्यापार, 500 अरब डॉलर की खरीद और रूसी तेल को लेकर पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Oct 2026, 11:19 PM IST

CJP News

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (फोटो-ANI)

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापार नीति और अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अमेरिकी सामान पर टैरिफ, अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद और रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की। दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग विपक्ष और सीजेपी को विदेशी ताकतों के नियंत्रण में बताते हैं, जबकि उनके मुताबिक अमेरिका से जुड़े इन फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति दी थी।

एक दिन पहले ही सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद पार्टी ने उनका स्वागत किया था। दोनों नेताओं को 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद रिहा करने का आदेश दिया गया था।

अमेरिकी व्यापार और रूसी तेल पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी सामान पर टैरिफ शून्य करने, अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद करने और डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर रूस से तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई थी। दीपके ने इन मुद्दों को उठाते हुए सवाल किया कि जब कुछ लोग विपक्ष और सीजेपी पर विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हैं, तो अमेरिका से जुड़े इन फैसलों को किस नजरिए से देखा जाना चाहिए। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने यह बातें कही हैं।

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर क्या कहा?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर एक दिन पहले खुशी जताई थी। उन्होंने दोनों नेताओं को खुद से कहीं बड़ा नेता बताते हुए कहा कि वह उनके निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं। दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर ही नहीं, बल्कि उनसे बहुत बड़े नेता हैं। उन्होंने दोनों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए लिखा, 'जान हाजिर है।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसके बाद उनके बिना कोई भी बगीचे में अकेले नहीं घूमेगा। उन्होंने दास और रांका की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'मेरे नेता' भी बताया।