ग्वालियर

नशे में धुत युवक ने आशा कार्यकर्ता को चप्पल से पीटा, स्वास्थ केंद्र में पी रहा था शराब, वीडियो वायरल

- बेटे के सामने नशेडी ने आशा कार्यकर्ता को पीटा- जन स्वास्थ केंद्र में नशा करना चाहता था नशेड़ी- मां को पिटता देख बिलखता रहा बेबस बच्चा- महिला पिटती रही तमाशबीन बने रही भीड़

2 min read
नशे में धुत युवक ने आशा कार्यकर्ता को चप्पल से पीटा, स्वास्थ केंद्र में पी रहा था शराब, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आलम ये है कि, शिवराज सरकार में नशेड़ी भी महिलाओं के साथ मारपीट करने में जरा नहीं सोच रहे हैं। ताजा मामला शहर के कुलैथ से सामने आया है, जहां एक नशेड़ी ने कोई आम महिला नहीं बल्कि आशा कार्यकर्ता के साथ चप्पल से मारपीट की है। यही नहीं, नशेड़ी युवक ने महिला को उसके मासूम बच्चे के सामने बेरहमी से पीटा है।

बताया जा रहा है कि, शराबी युवक जन स्वास्थ केन्द्र में बैठकर नशा करना चाहता था। आशा कार्यकर्ता ने उसे ऐसा करने से रोका तो शराबी ने नाराजगी जताते हुए महिला को धमकाना शुरु कर दिया। फिर भी आशा कार्यकर्ता ने उसकी बात नहीं मानी तो गुस्साएं नशेड़ी युवक ने उसे चप्पल से पीटना शुरु कर दिया। खास बात ये है कि, आरोपी जब महिला के साथ मारपीट कर रहा था, तब उसके साथ महिला का नादान बेटा भी था, जो मां को पिटता देख जोर जोर से बिलख रहा था। खास बात ये है कि, जिस समय आरोपी महिला के साथ मारपीट कर रहा था उस दौरान स्वास्थ केंद्र में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन, लोगों की भीड़ महिला को पिटने से बचाने के बजाय तमाशबीन बनकर देखती रही। इन्ही में एक युवक ने बस इतना किया कि, घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया।


सामने आया मारपीट का वीडियो

आपको बता दें कि, कुलैथ, तिघरा के पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में संगीता नामक आशा कार्यकर्ता के साथ राजू पंडित नामक नशेड़ी युवक ने मारपीट की है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करा दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वो स्वास्थ केन्द्र पर थीं। राजू वहां नशे की हालत में पहुंचा। वो पहले से ही नशे में था, बावजूद इसके वो स्वास्थ केन्द्र में बैठकर शराब पीना चाहता था। उनकी नजर राजू पर पड़ी तो उसे केंद्र से जाने के लिए कहा। राजू ने ठसक दिखाई। बोला यहां से शराब पीकर ही जाएगा। इसपर महिला ने विरोध किया तो राजू ने चप्पल उतारकर पीटना शुरु कर दिया। महिला ने भी जब अपना बचाव किया तो राजू ने पत्थर फेंककर मारने लगा।

Published on:
01 Feb 2023 09:26 pm
Also Read
View All