15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior…चमका पेंट कारोबार, सात दिन में 40 फीसदी उछली बिक्री, दाम 15 फीसदी तक बढ़े

दीपावली की दस्तक के साथ ही शहर के पेंट बाजार में रौनक लौट आई है। घरों और प्रतिष्ठानों को रंगों से सजाने की तैयारी ने कारोबार को ऐसी चमक दी है कि पिछले सात दिनों में बिक्री 40 फीसदी तक उछल गई है। श्राद्धपक्ष से शुरू होने वाली खरीदारी ने अब जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस बार त्योहार की तैयारी जेब पर कुछ भारी पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले पेंट के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
दीपावली की दस्तक के साथ ही शहर के पेंट बाजार में रौनक लौट आई है। घरों और प्रतिष्ठानों को रंगों से सजाने की तैयारी ने कारोबार को ऐसी चमक दी है कि पिछले सात दिनों में बिक्री 40 फीसदी तक उछल गई है। श्राद्धपक्ष से शुरू होने वाली खरीदारी ने अब जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस बार त्योहार की तैयारी जेब पर कुछ भारी पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले पेंट के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।

दीप पर्व से पूर्व बाजारों में पेंट कारोबार ने जोर पकड़ लिया है और शहरवासी खरीदारी में जुट गए हैं।

  • दीप पर्व से पहले घरों और प्रतिष्ठानों को नया रंग देने बाजार में उमड़ी खरीदारी

ग्वालियर. दीपावली की दस्तक के साथ ही शहर के पेंट बाजार में रौनक लौट आई है। घरों और प्रतिष्ठानों को रंगों से सजाने की तैयारी ने कारोबार को ऐसी चमक दी है कि पिछले सात दिनों में बिक्री 40 फीसदी तक उछल गई है। श्राद्धपक्ष से शुरू होने वाली खरीदारी ने अब जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस बार त्योहार की तैयारी जेब पर कुछ भारी पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले पेंट के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।

ऐसे चढ़े पेंट के दाम

  • ब्रांडेड व्हाइट डिस्टेंपर (20 किलो) के दाम 800 से बढक़र 900 रुपए।
  • ब्रांडेड इमल्शन (20 लीटर) 1600 से बढक़र 1700 रुपए।
  • ब्रांडेड एस पेंट (20 लीटर) 3250 से बढक़र 3500 रुपए।

ब्रश से लेकर मजदूरी तक का खर्च
रंग-रोगन कराने के लिए ब्रश खरीदने से लेकर लेबर तक का खर्च भी बजट बढ़ा रहा है। बाजार में डिस्टेंपर का ब्रश 90 से 100 रुपए और इमल्शन का ब्रश 180 से 200 रुपए में मिल रहा है। वहीं, रंगाई-पुताई करने वाले मजदूर एक दिन की मजदूरी के लिए 800 से 1000 रुपए तक ले रहे हैं।

सात दिन में बदली बाजार की तस्वीर
पेंट कारोबार की शुरुआत इस साल बहुत उत्साहजनक नहीं रही, लेकिन पिछले सात दिनों में बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। दीपावली से पहले घरों को नया लुक देने की चाहत खरीदारी बढ़ा रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में और तेजी दिखाई देगी।

15 फीसदी बढ़े दाम
शुरुआत में रंग-रोगन के बाजार की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन पिछले सात दिनों में कारोबार में एकदम से उठाव आया है। पेंट के दाम पिछले साल की तुलना में 10 से 15 फीसदी तक बढ़े हैं।

  • संजय सिंघल, पेंट कारोबारी