14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरवी सोना छुड़ाने की फिल्मी कहानी, मुथूट फाइनेंस को 9.50 लाख का चूना

सोना गिरवी रखने का झांसा देकर मुथूट फाइनेंस से 13 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। आरोपी 9.50 लाख रुपए निकालकर फरार हुआ, जबकि 3.50 लाख रुपए फ्रीज कर दिए गएसोना गिरवी रखने का झांसा देकर मुथूट फाइनेंस से 13 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। आरोपी 9.50 लाख रुपए निकालकर फरार हुआ, जबकि 3.50 लाख रुपए फ्रीज कर दिए गए।
2 min read
Google source verification
photo AI

साइबर ठगी का प्रतीकात्मक फोटो

ग्वालियर। गिरवी रखा सोना छुड़ाकर दूसरी फाइनेंस कंपनी में जमा करने की कहानी सुनाकर एक युवक मुथूट फाइनेंस की पड़ाव शाखा से 9.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारियों के सामने अपहरण का नाटक रचा और कार में बैठकर भाग निकला। ठगी का पता चलते ही कंपनी में हड़कंप मच गया। मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पारसेन निवासी विजय सिंह घुरैया ने मुथूट फाइनेंस के कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसने बजाज फाइनेंस की सिटी सेंटर शाखा में सोना गिरवी रखकर 12 लाख रुपए का कर्ज लिया है। अब वह कर्ज चुकाकर पूरा सोना मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखना चाहता है। इसके बदले उसने कंपनी से रकम देने की मांग की।

खाते में 13 लाख रुपए ट्रांसफर कराए

विजय की बात पर भरोसा कर कंपनी ने सोने के बदले 13 लाख रुपए देने का सौदा किया और उसके मुरार स्थित एक्सिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी उसे लेकर बजाज फाइनेंस की शाखा पहुंचे, ताकि गिरवी रखा सोना छुड़ाया जा सके।

वहां विजय सिंह ने लघुशंका का बहाना बनाया और बाहर निकल गया। उसके साथी पहले से कार लेकर मौजूद थे। उन्होंने विजय को कर्जदार बताकर कार में बैठा लिया। कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें धमकाया गया और आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया।

9.50 लाख निकाले, 3.50 लाख फ्रीज

कंपनी के कर्मचारियों को चकमा देने के बाद विजय ने एक्सिस बैंक की मुरार शाखा में चेक के जरिए 9.50 लाख रुपए निकाल लिए। इसी बीच मुथूट फाइनेंस ने बैंक को ठगी की सूचना दी। कार्रवाई होने तक खाते में बचे 3.50 लाख रुपए फ्रीज कर दिए गए।

पुलिस के अनुसार, विजय का भाई उदयवीर सिंह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस विजय और उसके साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के साथ रकम की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।