ग्वालियर

ग्रामीण-शहरी प्रतिभाओं को संवारेंगे एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, बिहार में खेलों को मिलेगी नई दिशा: श्रेयसी सिंह

सेतु-2026 में श्रेयसी सिंह ने साझा की योजना

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
सेतु-2026 में श्रेयसी सिंह ने साझा की योजना

ग्वालियर. बिहार में खेलों के क्षेत्र में नई उड़ान की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर को नए स्वरूप और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

यह बात बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने ग्वालियर में आयोजित सेतु-2026 कार्यक्रम के दौरान पत्रिका से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें सही प्रशिक्षण देने के लिए यह एक ठोस और दीर्घकालिक पहल है।


पहले चरण में 12 स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर शुरू

खेल मंत्री ने बताया कि पहले चरण में बिहार के बक्सर, सीतामढ़ी, मुंगेर, नालंदा, पटना, सिवान, कैमूर और बेगूसराय सहित विभिन्न जिलों में कुल 12 एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में खिलाड़ियों को आवास, प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


68 एकलव्य केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य

श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य कुल 68 एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने का है। फिलहाल 12 केंद्रों को पहले फेज में शुरू किया गया है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण और व्यवस्थागत कार्य तेजी से प्रगति पर है। इन्हें भी जल्द ही शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।


जमीनी स्तर से तैयार होंगे भविष्य के खिलाड़ी

उन्होंने कहा कि एकलव्य स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करेंगे। इससे बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और राज्य की खेल पहचान मजबूत होगी।

Updated on:
24 Jan 2026 06:16 pm
Published on:
24 Jan 2026 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर