बाबू सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ग्वालियर। कोर्ट में केस हारने के बाद भी सेलटैक्स के बाबू ने उस मकान को दूसरे को बेच दिया। यह बात मकान मालिक को पता चली तो उसने थाने मे शिकायत की। इस पर पुलिस ने बाबू सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जनकगंज थाना टीआई प्रीती भार्गव ने बताया कि जाग्रति नगर निवासी प्रभुदयाल की शिकायत पर गैदालाल, कैलासिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभुदयाल पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी है। उनका एक मकान जाग्रति नगर में है। गैदालाल जो कि सेलटैक्स मे बाबू है, उनसे विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक पहुंचा। लोअर कोर्ट में केस हारने पर उन लोगांें ने हाईकोर्ट अपील की। लेकिन केस हार गए। लेकिन गैदालाल ने २०१३-१४ में केस हारने े बाद भी उस मकान को बेच दिया। प्रभुदयला को पता चला कि उसके मकान का सौदा हो गया है। इस पर उसने कोर्ट को बताया। कोर्ट के आदेश पर जनकगंज थाना पुलिस ने गैदालाल और कैलासिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।