ग्वालियर

व्हाट्सएप पर बना नकली कोर्टरूम, वीडियो कॉल पर ठगों की निगरानी में रहे बुजुर्ग डॉक्टर 2.52 लूटे

सीबीआइ, पुलिस अफसर बनकर लोगों का पैसा लूटने वाले साइबर ठगों ने फिर बड़ा हाथ मारा है। इस बार साइबर ठगों ने वायुसेना के रिटायर्ड डॉक्टर (डर्मेटोलॉजिस्ट) नारायण महादेव टिकेकर (92) को 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2 करोड 52 लाख 16 हजार रुपया ऑनलाइन लूट लिया। उन्हें धोखा देने के लिए ठगों […]

2 min read
वीडियो कॉल पर ठगों की निगरानी में रहे बुजुर्ग डॉक्टर 2.52 लूटे

सीबीआइ, पुलिस अफसर बनकर लोगों का पैसा लूटने वाले साइबर ठगों ने फिर बड़ा हाथ मारा है। इस बार साइबर ठगों ने वायुसेना के रिटायर्ड डॉक्टर (डर्मेटोलॉजिस्ट) नारायण महादेव टिकेकर (92) को 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2 करोड 52 लाख 16 हजार रुपया ऑनलाइन लूट लिया। उन्हें धोखा देने के लिए ठगों ने अदालत का सीन रचकर वीडियो कॉल किया और उन्हें मनी लॉड्रिंग में शामिल बताकर धमकाया

मोबाइल की स्क्रीन पर जज, वकील और पुलिस वाले घूमते दिखे तो बुजुर्ग डॉक्टर झांसे में आ गए ठगों ने पांच बार में टिकेकर के तीन बैंंक खातों में जमा पैसा, म्यूचलफंड और एफडीआर में निवेश रकम को अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया। यह भरोसा दिलाया कि उनकी कमाई की जांच होगी वह निर्दोष हुए तो पूरा पैसा वापस होगा
इस दौरान ठग उन्हें लगातार धमकाते रहे कि किसी को कुछ बताया तो जेल जाना तय है। तीनों बैंक खाते साफ करने के बाद ठगों ने नो ऑब्जेक्शन सार्टिफिकेट (एनओसी) भी थमाया। टिकेकर रकम वापसी के लिए बैंक में सार्टिफिकेट दिखाने पहुंचे तब पता चला उन्हें ठगा गया है।

मनी लॉड्रिंग में शामिल हो

विंडसर हिल्स, एच 36 डुप्लेस (सिरोल) निवासी नारायण महादेव टिकेकर ने पुलिस को बताया, 28 जनवरी को मोबाइल पर व्हाटसएप कॉल आया। उसे रिसीव करने पर स्क्रीन पर कोर्ट रुम दिखा उसमें जज, वकील, पुलिस अधिकारी दिख रहे थे। कॉल करने वाले ने खुद को विजय खन्ना सीबीआइ अधिकारी मुंबई बताकर कहा आप मनी लॉड्रिंग में शामिल है 5 लाख रुपए कमीशन लेकर आपने केनरा बैंक में खाता खुलवाया है उसमें आपका आधार कार्ड और आपका फोन नंबर 7738941379का इस्तेमाल हुआ है। इस खाते में 20 लाख रुपए मनी लॉड्रिंग से आए हैं।
अदालत का डऱ दिखाया: डॉ. टिकेकर ने केनरा बैंक में खाता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सब झूठी बताया तो फोन करने वाले ने कहा इसीलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। कोर्ट से उन्हें समंस जाएगा, फोन पर जांच होगी फिर उसने सीनियर बताकर जार्ज मैथ्यु नाम के व्यक्ति से बात कराई। इन लोगों ने वेरीफिकेशन के नाम पर व्यक्तिगत, पारिवारिक और संपति की जानकारी ली।
23 दिन निगरानी, 5 बार में लूटा
ठगों ने डॉ. टिकेकर के एसबीआइ, एचडीएफसी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक खातों का हिसाब किताब लिया। म्यूचलफंड और एफडीआर तुडवाने को कहा विडियो कॉल पर लगातार उनकी निगरानी की। उन्हें चुपचाप काम करने को कहा। किसी को कुछ बताने पर बदमाश तुरंत गिरफ्तारी की धमकी देते रहे। उनसे पांच बार में 2.52 करोड रुपए ऑनलाइन लूटे।

इस तरह ऐंठा पैसा

4फरवरी आइसीआइसीआइ 1.30 लाख रुपए

6 फरवरी आइसीआइसीआइ 67.91 लाख
्र7 फरवरी इंडसइंड 30.91 लाख

13 फरवरी इंडसइंड 26.20 लाख
19 फरवरी आइसीआइसीआइ 23.91 लाख रुपए

दंपति सहमे रहे, एनओसी से खुला राज

बुजुर्ग डॉक्टर और उनकी पत्नी अकेले रहते हैं। उनके बच्चे मुंबई में हैं। साइबर ठगों ने डॉक्टर को धमका कर 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट की कहानी सुनाकर उनके तीन बैंक खातों में जमा 2 करोड 52 लाख 16 हजार रुपया ऐंठा है। पीडि़त की शिकायत पर बदमाशों पर केस दर्ज किया है। जिन बैंक खातों में पैसा गया उनका पता लगाया जा रहा है।

अमित शर्मा क्राइम ब्रांच टीआइ

Published on:
23 Feb 2026 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर