ग्वालियर

कोलकाता से 5 घंटे देरी से आई फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा

कोलकाता से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आने पर इसे वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया, इसके बाद खराबी ठीक होने पर इसे रवाना किया गया

less than 1 minute read
कोलकाता से 5 घंटे देरी से आई फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा

ग्वालियर। कोलकाता से ग्वालियर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट मंगलवार को 5 घंटे देरी से आई। बताया गया है कि कोलकाता से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आने पर इसे वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया, इसके बाद खराबी ठीक होने पर इसे रवाना किया गया। इसमें करीब पांच घंटे का समय लग गया।

यह फ्लाइट शाम 4.30 बजे आती है, लेकिन रात 9.30 बजे आई। यही शाम 5 बजे वापस कोलकाता जाती है, इसलिए इससे जाने के लिए एयरपोर्ट पर बैठे यात्री इंतजार करते हुए परेशान हो गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।

यात्रियों को स्पाइस जेट प्रबंधक ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई है। यह फ्लाइट 6.30 बजे तक आ जाएगी, लेकिन फिर लेट हो गई। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन स्पाइस जेट प्रबंधक यही कहता रहा कि कुछ ही देर में फ्लाइट आने वाली है। ग्वालियर से रात 10 बजे यह कोलकाता के लिए रवाना हुई।

Published on:
04 Mar 2020 12:30 am
Also Read
View All