ग्वालियर

कोहरा व बारिश से साल का पहला कोल्ड डे, जनवरी में रहेगी दिन व रात में रहेगी कड़ाके की सर्दी

कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद शीतलहर दे सकती है दस्तक

2 min read
Jan 02, 2026
कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे रही, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद शीतलहर दे सकती है दस्तक

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बदल गया। मध्य रात्रि से घना कोहरा छा गया और 11 बजे तक शहर कोहरे में छिपा रहा। कोहरा छटा तो बादल छाए गए और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। साल के पहले दिन मौसम बिगड़ गया और कोल्ड डे के कारण कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद शहर में शीतलहर भी दस्तक दे सकती है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने जनवरी में पडऩे वाली सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस महीने कड़ाके की सर्दी रह सकती है। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

क्षोभ मंडल (समुद्र तल से 12.5 किमी ऊपर) में 255 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस वजह से ग्वालियर, मुरैना, भिंड में घना कोहरा छा रहा है। दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। शहर सहित हाईवे पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चले। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बादलों की वजह से फिर से सर्दी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में सर्दी रही। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

जनवरी में मावठ के आसार कम

- वैसे जनवरी में मावठ की संभावना अधिक रहती है, लेकिन इस बार आसार कम है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है। उसमें सामान्य कम बारिश बताई है। जनवरी में औसत बारिश 12.9 मिली मीटर होती है। पिछले 10 साल की स्थिति देखी जाए तो पांच बार ही मावठ हुई है। पांच बार बूंदाबांदी रही है।

- जनवरी में दिन की तुलना में रात में सर्दी ज्यादा रहेगी।

इस कारण बदला शहर का मौसम

- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ में एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे उत्तर भारत में बारिश हो रही है। ग्वालियर ग्वालियर, भिंड, मुरैना भी इस चक्रवातीय घेरे से प्रभावित हुआ।

- यह पश्चिमी विक्षोभ 24 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके गुजर जाने के बाद बर्फीली हवा दस्तक देगी। कोहरा व बर्फीली हवा की वजह से शहर को इस सप्ताह कड़़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

- नया पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहा है। इस कारण उत्तरी हवा स्थिर हो सकती है। इस बार का सर्दी का दौर लंबा चल सकता है।

सुबह कोहरे से दृश्यता- 0-50 मीटर

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 11.2

08:30 10.6

11:30 14.6

14:30 15.8

17:30 14.0

Published on:
02 Jan 2026 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर