ग्वालियर

Ganesh Chaturthi 2018 : गणेश चतुर्थी के साथ ही बाजारों में खरीदारी करने उमड़ी भीड़

Ganesh Chaturthi 2018 : गणेश चतुर्थी के साथ ही बाजारों में खरीदारी करने उमड़ी भीड़
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 5:01 PM IST
Ganesh Chaturthi 2018
Ganesh Chaturthi 2018 : गणेश चतुर्थी के साथ ही बाजारों में खरीदारी करने उमड़ी भीड़

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त प्यारे बप्पा की मूर्ति को घर लाकर उनका सत्कार करते हैं। फिर 10वें दिन यानी कि अनंत चतर्दशी को विसर्जन के साथ मंगलमूर्ति भगवान गणेश को विदाई जाती है। साथ ही उनसे अगले बरस जल्दी आने का वादा भी लिया जाता है। लेकिन इस त्योहर को लेकर ग्वालियर शहर में कुछ अलग ही महौल है।

गणेश चतुर्थी के साथ ही बाजारों में खरीदारी का श्री गणेश हो जाएगा। फेस्टिव सीजन की शुरूआत भी गणेश चतुर्थी से मानी जाती है। इस शुभ दिन से खरीदारी का दौर शुरू होकर दीपावली तक जारी रहता है। ऐसे में शहर के शोरूम भी सजधज कर तैयार हैं। व्यापारियों ने भी इसके लिए तैयारियां की हैं।

कंपनियों के आकर्षक ऑफर
गणेश चतुर्थी पर हर सेक्टर में खरीदारी का दौर देखने को मिलता है। इसके चलते बड़ी कंपनियों ने भी ग्राहकों को रिझाने के लिए कई आकर्षक ऑफर निकाले हैं। ऑफर्स की ये बहार दीपावली तक जारी रहने वाली है।


"पिछले कुछ दिनों से बाजार में शांति छाई हुई है। गणेश चतुर्थी से इसमें उठाव देखने को मिल सकता है। सोना और चांदी के दाम भी इन दिनों स्थिर हैं।"
जवाहर जैन, अध्यक्ष, सोना-चांदी व्यवसायी संघ उपनगर ग्वालियर

"इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर जीएसटी की दरें कम होने से बिक्री बढ़ी है। गणेश चतुर्थी के लिए भी ग्राहकों ने बुकिंग कराई है। इस दिन से बाजार में खरीदारी शुरू हो जाती है।"

नवीन माहेश्वरी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी

Published on: