ग्वालियर. होली पर होने वाली रामलीला में किरदार निभाने आए एक कलाकार को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे सोने के जेवर ठगने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह की सरगना एक महिला बताई जा रही है, जिसके साथ उसके पति, बेटी और दामाद भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस ने […]
ग्वालियर. होली पर होने वाली रामलीला में किरदार निभाने आए एक कलाकार को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे सोने के जेवर ठगने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह की सरगना एक महिला बताई जा रही है, जिसके साथ उसके पति, बेटी और दामाद भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस ने चारों को पकड़कर उनके पास से ठगे गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। कोटा (राजस्थान) निवासी भारत भूषाणी इन दिनों ग्वालियर में रामलीला में अभिनय करने आए थे। उनकी पहचान गांधीनगर निवासी रीता आर्या से कराई गई थी। रीता ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां पहले उन्हें मेहमान की तरह बैठाया गया। इसके बाद योजना के मुताबिक रीता उन्हें कमरे में ले गई, जबकि उसका पति राजेन्द्र और दामाद विशाल रसोई में छिपे हुए थे।
ऐसे की वारदात
भारत गुरुवार को रीता से मिलने उसके घर पहुंचे थे प्लान के मुताबिक रीता उसकी बेटी ने भारत को मेहमान की तरह बैठाया फिर रीता उन्हें कमरे में ले गई। पति राजेन्द्र और दामाद विशाल किचिन में दुबके थे भारत और रीता के कमरे में आते ही राजेन्द्र और विशाल मुंह पर साफी बांध कर मोबाइल में रेकार्डिंग ऑन कर बेडरूम में घुस आए और उन पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देकर उनके हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले से सोने की चेन उतार कर भाग गए।
इस तरह दबोचे
पड़ाव थाना टीआइ शैलेन्द्र भार्गव ने बताया, गहने गंवाने के बाद भारत भूषाणी ने तो लूट की कहानी सुनाई थी। लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया तो हनी ट्रैप का खुलासा हुआ। रीता के घर के आसपास लगे कैमरे के फुटेज में राजेन्द्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखे। शुक्रवार को रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंच गईं। चारों की लोकेशन मिलने पर आरोपियो को दबोचा। उनसे भारत से छीने गए जेवर भी बरामद किए हैं।