30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाने की कोशिश की, कुर्सी-फंदा टूटने से अस्पताल में भर्ती

MP News: ससुराल में किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा तो फांसी लगा रही थी नवविवाहिता, फंदा-कुर्सी टूटने से बची जान, घायल हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज।

2 min read
Google source verification
gwalior

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी के दो दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत रही कि कुर्सी और फंदा टूटने की वजह से नविवाहिता की जान बच गई और परिजनों को जानकारी लग गई। नवविवाहिता को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। नविवाहिता की गर्दन में गंभीर चोट आई है, पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और फिर उसके हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

25 अप्रैल को हुई थी शादी

भिंड जिले के लोरमी की रहने वाली 22 वर्षीय सपना गुर्जर की शादी 25 अप्रैल को ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ में रहने वाले सौरभ गुर्जर के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किसी बात को लेकर नविवाहिता सपना का झगड़ा हो गया। इसके बाद सपना अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर खुदकुशी करने कोशिश की। गनीमत रही कि फंदा और कुर्सी टूट गई जिसके कारण तेज आवाज हुई और घर में मौजूद लोगों को जानकारी लग गई। परिवार के सदस्य तुरंत कमरे में पहुंचे तो सपना बेसुध हालत में फर्श पर पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत सपना को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।

गर्दन में आई गंभीर चोट

फांसी का फंदा और कुर्सी टूटने के कारण सपना की जान बच गई है लेकिन उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्दन में गंभीर चोट आई है उसकी हालत गंभीर है और स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता सपना अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की है और सपना के मायके वालों को सूचना दे दी है।

आखिर क्यों खुदकुशी करना चाहती थी सपना?

पुलिस के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सपना के मायके वाले भी ग्वालियर पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता सपना के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर शादी के दो दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ कि सपना अपनी जान देना चाहती थी? पुलिस का ये भी कहना है कि अगर प्रताड़ना का मामला सामने आया तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।