ग्वालियर

वाट्सअप पर बेटी के अश्लील फोटो देख पिता के उड़े होश, फिर सामने आई पूरी कहानी

नाबालिग लडक़ी के अश्लील फोटो खींचकर किए वायरल

2 min read
Jun 26, 2019
Girl photo viral
युवती से दोस्ती करने के बाद सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की दी धमकी

ग्वालियर। शहर में छेड़छाड़ और मारपीट के घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन छेड़छाड़ सहित अन्य घटनाए सामने आती ही रहती है,जिससे अभिभावक चिंतित बने हुए है। शहर में रहने वाले एक युवक ने पहले नाबालिग लडक़ी से दोस्ती की फिर उसे बहला फुसलाकर तिघरा ले गया,जहां नहाते समय उसके अश्लील फोटो खींच लिए और बाद में उन फोटो को वायरल कर दिए।

लडक़ी के पिता ने जब यह फोटो देखे तो वह दंग रह गया। उसके पिता ने घर पहुंचते ही बेटी से जब इसको लेकर बातचीत की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। वह बेटी को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया। लडक़ी के पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके फोटो खींच लिए। साथ ही लडक़ी ने बताया कि युवक ने उसको धमकी दी थी कि यदि घरवालों को बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा।

आरोपी ने उसे धमकी दी

पीडि़त ने बहोड़ापुर थाने में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह बहोड़ापुर इलाके में रहती है और उसके पड़ोस में ही रहने वाले सुनील कुछ दिन पहले उसे बहला फुसलाकर तिघरा लेकर गया था। वहां जबरन उसने उसे कोल्ड ड्रिक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसलिए वह नशे में हो गई। इसके बाद उसके नहाते हुए अश्लील फोटो खींच लिए। नशा उतरने पर उन लोगों ने उसे वह फोटो दिखाए।

सुनील के साथ उसके कुछ साथी भी आए थे। जब उसने अश£ील फोटो डिलीट करने की कहा तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर घरवालों को या किसी और को बताया तो वह यह फोटो वायरल कर देंगे। धमकी से वह डर गई इसलिए चुपचाप रही लेकिन सुनील ने इसके बाद भी वाट्सअप पर फोटो डालकर सार्वजनिक कर दिए। लेकिन पिता के वाट्सअप पर जब यह फोटो आए तो वह दंग रह गए और उन्होंने बेटी से इस बारे में पूछा तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद वह थाने और एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचे।

Published on:
26 Jun 2019 03:29 pm