ग्वालियर

Gwalior Crime: पति के फोन में आएं पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला पहुंची एक्स के घर, युवक को किया घायल

Ex-boyfriend blackmail case: ग्वालियर में शादीशुदा महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक उसे परेशान कर रहा था और उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो पति को भेज दिए थे।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
gwalior ex-boyfriend blackmailing case married women attacked
Ex-boyfriend blackmail case: पुराने प्रेमी पर महिला ने किया हमला (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Ex-boyfriend blackmailing case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पुरानी दोस्ती के बाद भी पीछा नहीं छोड़ने और परेशान करने से नाराज महिला ने अपने युवक पर हमला कर दिया। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में हुई वारदात में युवक के चेहरे, आंख के पास और हाथ में चोटें आई है। घायल ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महिला को चाकू समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कंपू थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय युवक पर उसकी पूर्व महिला मित्र ने हमला किया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि घायल युवक से उसकी पुरानी दोस्ती थी, लेकिन अब उसकी शादी हो चुकी है। आरोप है कि इसके बावजूद युवक उसे परेशान करता था।

समझाने पहुंची थी, विवाद के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार, कंपू थाना क्षेत्र में बुधवार रात महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड के कमरे पर उसे समझाने पहुंची थी। उसने कथित तौर पर चेतावनी दी कि यदि वह उसे परेशान करना बंद नहीं करेगा तो पुलिस से शिकायत करेगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पहले युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू की। इससे गुस्साई महिला ने कमरे में रखा सब्जी काटने का चाकू उठा लिया।

पति को भेजता दिए थे प्राइवेट फोटो-वीडियो, दो साल तक रिलेशन में रहे

मिली जानकारी के अनुसार, महिला और युवक के बीच शादी से पहले ढाई साल का रिलेशनशिप था। महिला के पहले पति के निधन के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके कुछ समय बाद महिला ने युवक से संबंध खत्म कर किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। महिला का आरोप है कि युवक शादी के बाद भी उसे परेशान करता था और संपर्क करने की कोशिश करता था। बताया यह भी जा रहा है कि जवाब न मिलने पर युवक ने निजी वीडियो और फोटो महिला को पति को भेज दिए। इस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे। आरोप यह भी है कि युवक महिला को ब्लैकमेल करने की कोशिश भी कर रहा था।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, जांच शुरू

कंपू थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने घायल युवक पर लगातार ब्लैकमेल करने और वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा करने का आरोप लगाया है।

Updated on:
15 Oct 2026 12:08 pm
Published on:
15 Oct 2026 10:52 am