ग्वालियर

weather alear हीटवेव के साथ उमस ने छुड़ाए पसीने, शाम को झमाझम बारिश ने उतारी गर्मी की लू

weather

2 min read
Jun 19, 2024
राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से लगातार चौथे दिन शहर हीटवेव की चपेट में रहा। भीषण गर्मी के चलते शाम को शहर का मौसम बदल गया। 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली, उसके बाद गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से लगातार चौथे दिन शहर हीटवेव की चपेट में रहा। भीषण गर्मी के चलते शाम को शहर का मौसम बदल गया। 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली, उसके बाद गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम सात बजे झमाझम बारिश से शहर तर हो गया। बारिश से गर्मी की लू उतर गई। प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

मंगलवार को सुबह से आसमान साफ था। 18 किलो मीटर प्रतिघंटा की गति से राजस्थान की गर्म हवा का चलना शुरू हो गया। इस कारण आसमान से आग बरसने लगी। हीटवेव व उमस के कारण दिन में शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ कम रही। गर्मी के कारण हल्के बादल छाए गए और आंधी चलना शुरू हो गई। मौसम ने अचानक करवट बदली। बादलों की गर्जना व बिजली के चमकने से लोग सहम गए गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा है।


पश्चिमी विक्षोभ भी आया, तीन दिन में मानसून भी आगे बढ़ेगा

- जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे अरब सागर से नमी का आना शुरू होगा। इसके अलावा तीन से चार दिन में मानसून की पूर्वी शाखा भी आगे बढ़ेगी, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी का आना शुरू होगा। 20 जून के बाद प्री मानसून की हलचलों में तेजी आएगी। सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी रहेगी और शाम को आंधी बारिश की संभावना बनेगी।

- बारिश के कारण तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संंभावना रहेगा, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी।

आंधी व बारिश से बिजली गुल

-आंधी व बारिश से शहर में बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी के कारण इंसुलेटर भी गर्म थे, बारिश होने पर लाइनों के इंसुलेटर फट गए। इससे लाइनों में फॉल्ट रहा।

- पोल से भी लोगों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, लेकिन लोग बिजली के लिए कॉल सेंटर पर शिकायत करते रहे।

Published on:
19 Jun 2024 11:16 am
Also Read
View All

अगली खबर