ग्वालियर

हवाला कारोबारी ने रची एजेंट को लूटने की कहानी, इधर पैसा दिया उधर लूटा

हवाला के काले खेल में भरोसे की आड़ लेकर की गई 5 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है।हवाला दलाल वासुदेव शर्मा से बुधवार शाम को रकम लूटने वाली पूरी गैंग पकड़ी गई है। लूट का मास्टरमाइंड राज शर्मा खुद हवाला नेटवर्क से जुडा है। इसलिए उसे वासुदेव के लेन देन का पता […]

2 min read
मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी भी छिपाता रहा असली कहानी

हवाला के काले खेल में भरोसे की आड़ लेकर की गई 5 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है।
हवाला दलाल वासुदेव शर्मा से बुधवार शाम को रकम लूटने वाली पूरी गैंग पकड़ी गई है। लूट का मास्टरमाइंड राज शर्मा खुद हवाला नेटवर्क से जुडा है। इसलिए उसे वासुदेव के लेन देन का पता था। लूट का खेल रचने के लिए राज ने गैंग मेंबर हर्ष उर्फ शौर्य तोमर और लोकेन्द्र उर्फ मोनू तोमर के जरिए वासुदेव को 1.50 लाख रुपए का पेमेंट पहुंचाया फिर यही दोनों उससे नोटों से बैग छीनकर भाग गए। हालांकि लुटेरे पहचाने गए तो राज खुल गया। पुलिस ने पांच बदमाशों को लूट में पकड़ा है और हवाला के धंधे की पड़ताल से पल्ला झाड़ लिया है।

पुलिस का कहना है वासुदेव शर्मा निवासी घटियाल बड़ी, चुरु (राजस्थान) प्लायवुड का काम बताकर संदीप शर्मा निवासी बीकानेर के साथ हवाला का धंधा करता है। गदाईपुरा, हजीरा निवासी राज पुत्र मुकेश शर्मा भी हवाला एजेंट है। वासुदेव और राज में हवाला की रकम का लेनदेन भी रहा है इसलिए राज ने वासुदेव को लूटने का खाका खींचा। उसमें हर्ष तोमर, बिटटू तोमर, शिवम और करन तोमर को शामिल किया। इन लोगों ने प्लान बनाया कि वासुदेव को पैसा देकर ठिकाने पर बुलाकर लूटेंगे।

ऐसे वारदात को दिया अंजाम

लुटेरों ने पुलिस को बताया,वासुदेव शर्मा बुधवार को इंदरगंज पर पेमेंट लेने आया था तब राज शर्मा ने उसे 1.50 लाख देने के लिए फोन किया। अचलेश्वर चौराहा पर वासुदेव को हर्ष और बिटटू तोमर पैसा देने पहुंचे। इन दोनों से रकम लेकर वासुदेव एमएलबी कॉलेज के ओपन जिम में चला गया। फिर बाहर निकला तो यही दोनों लुटेरे उससे बैग छीनकर भाग गए। वासुदेव ने पुलिस को लूट होना तो बताया लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि उसे उन्हीं लोगों ने लूटा है जो उसे कुछ देर पहले उसे रकम थमाकर गए थे।
लुटेरे बोले 5 नहीं 6.85 लूटे
वासुदेव ने बैग में पांच लाख रुपया होना बताया था। लेकिन लुटेरों ने पुलिस को बताया बैग में 6.85 लाख रुपए थे। इस रकम को गोला का मंदिर पर हर्ष तोमर के कमरे पर जाकर हिस्साबांट किया था। उसमें दो,दो लाख रुपए हर्ष, बिटटू और राज शर्मा ने बांटे थे। बाकी रकम करण और बनिया तोमर को मिली थी।

यह दबोचे

मास्टरमाइंड: राज (27) पुत्र मुकेश शर्मा निवासी गोपालनगर गदाईपुरा
लुटेरे : लोकेन्द्र उर्फ बिटटू (21) पुत्र रामकिशोर तोमर निवासी न्यू ग्रेसिम बिहार कॉलोनी चार शहर का नाका
और शौर्य प्रताप उर्फ (18) परीक्षितपुरा अंबाह मुरैना, हाल गोला का मंदिर
रैकी में शामिल: शिवम उर्फ बनिया (23) निवासी कांचमिल बिरलानगर
करन (22) पुत्र मलखान सिंह तोमर न्यू कांच मिल बिरलानगर

लुटेरे गिरफ्तार, रकम बरामद

थीम रोड पर चार दिन पहले पांच लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है। वारदात में पांच बदमाश पकड़े गए हैं। लुटेरों ने वारदात को ंअजाम देने के साथ खुलासा किया लूटे गए बैग में 6.85 लाख रुपया था। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।
अमर सिंह सिकरवार कंपू थाना टीआइ

Updated on:
01 Mar 2026 08:24 pm
Published on:
01 Mar 2026 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर