Heavy Rain Alert in Gwalior- मानसून मेहरबान… नौ दिन में औसत बारिश का 25 फीसदी पानी बरसा, अब तक 206 मिलीमीटर बारिश, औसत से अधिक बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert in Gwalior- शहर सहित जिले में मानसून मेहरबान है। नौ दिन में 206 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। औसत बारिश का 25 फीसदी पानी नौ दिन में बरस गया है। मानसून सीजन के 86 दिन शेष हैं, इनमें झमाझम बारिश के आसार हैं। इस बार औसत से अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल में शनिवार 6 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने यहां अगले दो दिन यानी 7 और 8 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की भविष्यवाणी की है।
शुक्रवार को सुबह रिमझिम बारिश का दौर चला। इस दौरान 11.1 मिलीमीटर पानी बरना। दिनभर बादल छाने से धूप नहीं निकली। बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन व रात के तापमान में सिर्फ 2.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। रात व दिन का मौसम एक जैसा रहा। मौसम सुहाना होने से उमस से भी राहत रही। शाम को फिर से हल्की बारिश शुरू हुई।
अधिकतम तापमान-29.7 डिसे
न्यूनतम तापमान-26.8
बारिश- 11.1 मिलीमीटर
कुल बारिश 206 मिमी
समय तापमान
सुबह 05:30 27.2
सुबह 08:30 27.8
सुबह 11:30 27.0
दोपहर 02:30 29.0
शाम 05:30 29.0