कार में शराब की बोतल और सड़क पर कोहराम… जाने क्या है मामला

नशे में चला रहे कार ने सड़क पर सनसनी फैला दी, सड़क किनारे खडे़ ठेले वाले सहित बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मारी, एक्सीडेंट के बाद कार चालक भाग गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 8:57 PM IST
car accident
car accident

ग्वालियर
. नशा
करके गाड़ी चलाना कानूनन अपराध
है लेकिन इसके बावजूद भी लोग
नशा करके गाड़ी चलाते हैं।
इसका मुख्य कारण यह भी है कि
ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार
चैकिंग नहीं होना
, जिसका
पूरा फायदा ये नशेड़ी ड्राइवर
उठाते हैं। इसी तरह के एक मामले
में नशे में चला रहे कार ने
शिंदे की छावनी पर सनसनी फैला
दी
, कार
में सवार ड्राइवर ने सड़क
किनारे खडे़ ठेले वाले सहित
बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर
मारी। एक्सीडेंट के बाद कार
चालक भाग गया।


पब्लिक
ने कार को घेर कर पुलिस को बुला
लिया। तलाशी में कार में शराब
की बोतल और नमकीन रखा मिला है।
पुलिस ने बताया शिंदे की छावनी
चौराहे के पास सोमवार को कार
एमपी
07 सीसी
4998 ने
तीन राहगीरों को जख्मी कर
दिया। कार चालक तेज स्पीड
में ड्राइव करता हुआ आ रहा था
चौराहे के पास आकर उसका स्टेयिरिंग
से कंट्रोल हट गया और कार सड़क
किनारे की तरफ घुसी यहां ठेले
वाला गोपाल बाथम लघुशंका के
लिए खड़ा था उसमें टक्कर मारी।
एक्सीडेंट देखकर लोगों ने
शोर मचाया तो कार चालक ने भागने
की कोशिश में स्पीड बढ़ाई और
आगे जा रहे बाइक सवार माता
सिंह तोमर और उनके बेटे विकास
निवासी मुरैना की बाइक एमपी
06 एमजे
0815 में
टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र
जख्मी हो गए। कार चालक ने भागना
चाहा लेकिन लोगों ने कार को
घेर लिया। फिर ड्राइवर उतर
कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों
ने पुलिस को बताया कार चालक
नशे में था। कार में दो युवक
और बैठे थे।

Published on: