ग्वालियर

होली पर घर जाने वालों की भीड़, ट्रेनों में नहीं मिल रही बैठने के लिए जगह

होली पर घर जाने वालों के कारण सोमवार को स्टेशन पर यात्रियों काफी जमावड़ा था। ट्रेनों के जनरल कोच खचाखच भरे थे और उनमें पैर रखने को भी जगह नहीं थी,
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 10:40 PM IST
होली पर घर जाने वालों की भीड़, ट्रेनों में नहीं मिल रही बैठने के लिए जगह
होली पर घर जाने वालों की भीड़, ट्रेनों में नहीं मिल रही बैठने के लिए जगह

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को होली का त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। दिल्ली और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण लोगों को जगह नहीं मिल रही थी। ताज एक्सप्रेस में शाम को यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

होली पर घर जाने वालों के कारण सोमवार को स्टेशन पर यात्रियों काफी जमावड़ा था। ट्रेनों के जनरल कोच खचाखच भरे थे और उनमें पैर रखने को भी जगह नहीं थी, इस कारण में जनरल टिकट लेने वाले कई यात्री आरक्षित कोचों में घुसे हुए थे, इस कारण रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर रहे यात्री परेशान होते रहे।

टिकट विंडो पर रही भीड़सुबह से ही टिकट विंडों पर भी खूब भीड़ रही। यहां टिकट के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ा। दोपहर बाद प्लेटफॉर्म चार की टिकट विंडो पर भी यात्री जमे रहे।

Published on:
Also Read
View All