ग्वालियर

आदर्श गौशाला में भीषण आग, अंदर मौजूद हैं 10 हजार गोवंश, Video

Huge Fire : लाल टिपारा की आदर्श गौशाला में भीषण आग लगी। दोपहर 3 बजे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा। गौशाला में रहते हैं 10 हजार गौवंश। आगजनी में कोई हताहत होने की खबर नहीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2025, 9:12 PM IST
Huge Fire

Huge Fire : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के लाल टिपारा में स्थित नगर निगम की आदर्श गौशाला में गुरुवार दोपहर 3 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच के अनुसार, सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट भूसे से बनाई गई बैठक व्यवस्था वाले पोर्शन में हुआ था, जिसके बाद एकाएका आग फैलनी शुरु हुई और कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप धारण कर लिया।

यहां पर भूसे से बने हुए सोफे कुर्सियां और मंच बना हुआ था। आग लगते ही गौशाला का स्टाफ सक्रिय हुआ और अपने स्तर पर काफी हद तक आग बुझाने का प्रयास करने लगा। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम को फोन पर सूचना दी गई। सूचने के लगभग 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

गौशाला में हैं 10 हजार गौवंश

फिलहाल, इस भीषण आगजनी में किसी भी तरह के गोवंश या किसी व्यक्ति की हानि से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, गौशाला में लगी आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गौरतलब है कि, आदर्श गोशाला में 10 हजार गोवंश रहता है। इस गौशाला को देशभर की रॉल मॉडल बताया जाता है।

Updated on:
6 Mar 2025, 9:12 PM IST
Published on: