ग्वालियर

पति ने साथ ले जाने से इंकार किया तो कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ी बीवी, देखें वीडियो

mp news: ग्वालियर जिला कोर्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ी महिला दे रही थी कूदने की धमकी..लोगों ने कूदने से पहले पकड़ा..।

2 min read

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जिला कोर्ट में बुधवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने फिल्म शोले के पानी की टंकी वाले शीन की यादें ताजा कर दीं। बस अंतर इतना था कि फिल्म में वीरू यानी धर्मेन्द्र बसंती यानी हेमा मालिनी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था तो ग्वालियर में बीवी अपने पति के साथ रहने की जिद लेकर बिल्डिंग पर चढ़ी थी और कूद कर जान देने की धमकी दे रही थी। हालांकि वो कोई घातक कदम उठा पाती इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया।

देखें वीडियो-


बुधवार को ग्वालियर में जिला एवं सत्र न्यायालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला कोर्ट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की बात कहने लगी। महिला को बिल्डिंग पर चढ़ते ही हड़कंप मच गया और तुरंत लोग उसे बचाने के लिए भागे। महिला कोई आत्मघाती कदम उठा पाती इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे लेकर आए। ये पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल से कैद की है और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा मामला पति-पत्नी के बीच के विवाद का है। दरअसल महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इस केस में पत्नी की गवाही थी। उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह पति के साथ रहना चाहती है। उसे पति के साथ भेजा जाए। लेकिन पति ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया, पति ने आरोप लगाया कि पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ लिव इन में रह चुकी है। इसलिए साथ नहीं रख सकता। ये सुनकर पत्नी नाराज हो गई और हंगामा करते हुए कोर्ट रूम से बाहर निकली और चौथी मंजिल पर जाकर छज्जे पर लटक गई।

Updated on:
25 Sept 2024 09:25 pm
Published on:
25 Sept 2024 09:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर