
शहर में चोरी छिपे रहते हुए पकड़े गए 13 बांग्लादेशियों को क्राइमब्रांच की टीम वापस भेजने के लिए साथ लेकर रवाना हो गई। इन सभी को बांग्लादेश बार्डर पर पहुंचकर बीएसफ के हवाले किया जाएगा। वहां से इन्हें बार्डर पार भेजा जाएगा। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले 13 संदेही बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया था । इनमें 7 पुरुष, तीन महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं। एक युवती कॉस्मोवेली टाउनशिप से पकड़ी है। इसकी साथी युवतियां भी चोरी छिपे बार्डर क्रास कर घुसी थीं और कुछ समय पहले सिटी सेंटर व पड़ाव क्षेत्र के होटलों में पकड़ी गई थीं। इन सभी के जब्त दस्तावेज दिल्ली दूतावास में परीक्षण के लिए भेजे गए थे तब तक घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
पनाह देने वाले, कानूनी शिकंजे से बाहर
बांग्लादेशी धुसपैठियों को तो पुलिस ने ढूंढ कर वापस बांग्लादेश रवाना कर दिया है लेकिन इन्हें पनाह देने वालों पर नकेल नहीं कसी है। खासबात है कि पिंटों पार्क से पकड़े गए बांग्लादेशियों ने चौकाने वाला खुलासा किया है उन्हें पनाह देने वाला 8 महीने पहले भी अवैध बांग्लादेशियों को पनाह देने में शामिल रहा है। पिछली बार वापस भेजे गए बांग्लादेशियों ने ग्वालियर में उससे ही संपर्क करने के लिए कहा था तो चोरी से बार्डर क्रास कर यहां आकर उससे संपर्क किया और उसके जरिए अस्पताल का कचरा उठाने का काम कर रहे थे।
इन्हें ले गई क्राइम ब्रांच टीम
जमाल खान (39) निवासी खुलना, बांग्लादेश, जुम्मन मुल्ला (18) निवासी खुलना,शकील खान (25), निवासी खुलना रेहान खान (18) निवासी खुलना, मोहम्मद नुबेर हुसैन (28) निवासी नरसिंगदी, ढाका, मोहम्मद मालिक मियां (27) निवासी नरसिंगदी, ढाका, युसुफ शेख (38) निवासी खुलना, सलमा सरदार निवासी दक्षिण 24 परगना, बांग्लादेश, काजल (19), निवासी खुलना, अंतरा आक्ता निवासी नारायण गंज ढाका सहित बच्चों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।
टीम के साथ रवाना
शहर में अवैध तरीके से रहते मिले 13 बांग्लादेशियोंं को क्राइम ब्रांच की टीम लेकर रवाना हो गई है। इन्हें बार्डर पर बीएसएफ के हवाले कर वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।
नागेन्द्र सिंह सिकरवार सीएसपी महाराजपुरा सर्किल