ग्वालियर

IMD Weather Update: कश्मीर की बर्फीली हवा से कंपकंपाया एमपी, नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा नए साल का स्वागत

IMD Weather Update: पहली बार सामान्य से नीचे पारा, रात को ठिठुरा और दिन में कांपा शहर, मौसम का ठंडा मिजाज, अभी और नीचे आएगा तापमान, जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली ठंडक के चलते दिन और रात का मौसम बदल गया। सीजन में पहली बार रात का तापमान सामान्य से नीचे आया है। इस कारण ठंड की चुभन बढ़ गई...धूप भी बेअसर हो गई...
2 min read
imd_weather_update_on_new_year_severe_cold_alert_in_mp_-_copy.jpg

IMD Weather Update: जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली ठंडक के चलते दिन और रात का मौसम बदल गया। सीजन में पहली बार रात का तापमान सामान्य से नीचे आया है। इस कारण ठंड की चुभन बढ़ गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन के 80 दिन में पहली बार कड़ाके की सर्दी का सामना किया है। दिन में चली सर्द हवा ने तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। धूप भी बेअसर हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। ठंड से राहत के लिए लोग धूप सेंकते नजर आए। सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। क्योंकि दिन व रात के तापमान सामान्य से कम रहे हैं।

विक्षोभ गुजर गया, उत्तर से आई हवा

जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इसके गुजर जाने से उत्तरी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, पंजाब हरियाणा के तापमान काफी नीचे आ चुके हैं। इससे ग्वालियर चंबल संभाग भी प्रभावित हो गया है।

देर से पड़ी कड़ाके की सर्दी

वैसे नवंबर के अंत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ जाता था, लेकिन बारिश होने के बाद भी सामान्य से नीचे नहीं आया। रात की तुलना में दिन में ज्यादा ठंड रही थी।

- 20 दिसंबर से चिल्ला जाड़ा शुरू हो रहा है। चिल्ला जाड़ा शुरू होने के एक दिन पहले ही रात में ठंड बढ़ गई। बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रात थी।

- न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

आगे क्या

- जम्मू कश्मीर में अभी मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। न देश के दूसरे हिस्सों में बना है। इस कारण उत्तरी हवा चल रही है। यह हवा दो दिनों तक चलेगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

- 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 23 से 25 दिसंबर के बीच दिखेगा। जिससे रात के तापमान में फिर से उछाल आएगा।

- मौसम केंद्र भोपाल के रडार प्रभारी डा वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आएगी।

अधिकतम तापमान-22.8 डिसे

न्यूनतम तापमान-7.2 डिसे

पारे की चाल
समय तापमान
- 05:30 8.6
- 08:30 9.2
- 11:30 18.0
- 14:30 22.4
- 17:30 18.4

Updated on:
20 Dec 2023 01:56 pm
Published on:
20 Dec 2023 01:52 pm